फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vodafone Amar Ujala fastest challenge grand finale in Lucknow.

फास्टेस्ट चैलेंज ग्रांड फिनाले: तेज सरगम और अंग्रेजी रैप सुनाकर निष्ठा और माहिम बने विजेता

Mon, 16 Mar 2020 03:59 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 16 Mar 2020 03:59 PM IST
विज्ञापन
Vodafone Amar Ujala fastest challenge grand finale in Lucknow.
ट्रॉफी व चेक के साथ ग्रांड फिनाले के विजेता। - फोटो : amar ujala

भूलभुलैया मूवी के अमी जे तोमार... गाने में गाई गई तेज सरगम को गायकी में जोश के साथ उससे भी तेज गाने वाली बाराबंकी की निष्ठा शर्मा और अंग्रेजी रैप सॉन्ग के साथ टक्कर देने वाले लखनऊ के माहिम। दोनों ने अपनी गायकी के हुनर से पहला स्थान प्राप्त किया। दोनों को जजों ने संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया।

विज्ञापन


दोनों को ही पहले पुरस्कार के रूप में 75 हजार रुपये का पुरस्कार और ट्रॉफी मिली। शनिवार को गोमतीगनर के फन मॉल में हुए वोडाफोन अमर उजाला फास्टेस्ट चैलेंज के ग्रैंड फिनाले में टॉप-10 प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों ने जजों को ही नहीं, सुनने वालों को भी रोमांचित किया।
विज्ञापन


फिनाले में दूसरे स्थान पर भी पहले स्थान की ही तरह कांटे की टक्कर रही। कानपुर के रवि शर्मा के हिपहाप सॉन्ग्स पर बिजली की तेजी से कौंधते मूव्स को लखनऊ के आदित्य के ड्रम वादनों से कड़ी टक्कर मिली। दोनों की डांस और तमाम प्रकार के वाद्य यंत्रों पर तेजी ने जजों को माथापच्ची में डाले रखा। आखिर में दोनो को संयुक्त रूप से विजेता चुना गया। दोनों को ही दूसरा पुरस्कार 50 हजार रुपये और ट्रॉफी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिषासुर मर्दिनी नाटिका पर दी तेज प्रस्तुति

Vodafone Amar Ujala fastest challenge grand finale in Lucknow.
प्रस्तुति देते प्रतिभागी। - फोटो : amar ujala

तीसरा पुरस्कार फ्यूजन डांस ग्रुप के कलाकारों को गया, जिन्होंने महिषासुर मर्दिनी की नाटिका पर तेज नृत्य प्रस्तुति दी। फिनाले में सभी प्रतिभागियों को मंच पर लगभग 4-5 मिनट का समय दिया गया। इसके अलावा अन्य प्रतिभागियों  वंश माखीजा का गिटार वादन, सुधांशु-सोलंकी का रैप और ईश्वर, वैष्णवी की डांस प्रस्तुति सराही गई।

फिनाले के जज डांस गुरु कलाश्री अमृत सिन्हा, जाने-माने ड्रमर, तबलावादक तन्मय राज मुखर्जी, भातखंडे संगीत संस्थान के शिक्षक अंकित सिंह रहे। मार्केटिंग मैनेजर वोडाफोन-आइडिया लिमि. के सत्यजीत राव ने सभी को पुरस्कार बांटे।

बाकी प्रतिभागियों को मिले गिफ्ट हैंपर्स
फिनाले में मंच पर जजों के सामने प्रस्तुति देने वाले अन्य प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों ने निर्णायकों को हैरान किया। विजेताओं के अलावा बाकी सभी प्रतिभागियों को अतिथियों ने सांत्वना पुरस्कार गिफ्ट हैंपर्स देकर पुरस्कृत किया। इनमें सुधांशु निगम-सोलंकी दास (सी ब्वाय-दिलदार रैपर), वंश माखीजा, प्रह्लाद जैक्स-ऋषभ यादव, ईश्वर जायसवाल, वैष्णवी को सांत्वना पुरस्कार मिले। इसके अलावा आयोजन के दौरान हुये लकी ड्रा में सिमरन, गीता देवी और अनूप वर्मा विजेता रहे, इन्हें भी गिफ्ट हैंर्प्स दिये गये।

मंच पर अरसे बाद दिखी ऐसी कांटे की टक्कर

Vodafone Amar Ujala fastest challenge grand finale in Lucknow.
प्रस्तुति देते प्रतिभागी। - फोटो : amar ujala

फिनाले के जज रहे युवा भरतनाट्यम नर्तक कलाश्री अमृत सिन्हा ने कहा कि अमर उजाला के साथ सजाये गए इस मंच पर प्रतिभाओं के बीच इतनी जोरदार और करीबी टक्कर आज तक नहीं दिखी। हर प्रतिभागी एक दूसरे को पल-पल टक्कर देता हुआ नजर आया।

दूसरे जज रहे भातखंडे संगीत संस्थान अभिमत विवि के गायन प्रशिक्षक अंकित सिंह शहर के युवाओं में इतनी जोशीली प्रतिभा देख हैरान हो गए। अंकित ने कहा कि गायन हो या वादन इतनी तेज और रिद्म मे उनकी परफार्मेंस ने बताया कि शहर के युवाओं में खूब प्रतिभा है, उन्हें बस मंच चाहिए। तीसरे जज रहे इंटरनेशनल ड्रमर तन्मय राज मुखर्जी ने विजेताओं की इस खूबी की सराहना कि हर प्रतिभागी फास्ट नोट्स पर अपनी लय से नहीं भटका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed