फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   vivek tiwari murder case accused policeman prashant chaudhary wife Rekha appeal to all policeman

विवेक तिवारी हत्याकांडः आरोपी सिपाही की पत्नी की सोशल मीडिया पर अपील, शांति बनाएं रखें पुलिसकर्मी

Mon, 08 Oct 2018 10:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 08 Oct 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
vivek tiwari murder case accused policeman prashant chaudhary wife Rekha appeal to all policeman
विवेक तिवारी हत्याकांड में आरोपी सिपाही प्रशांत चौधरी व उसकी पत्नी राखी मलिक। - फोटो : अमर उजाला
एपल कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी हत्याकांड में मुख्य आरोपी प्रशांत चौधरी की पत्नी राखी मलिक ने यूपी पुलिस के सिपाहियों और कर्मचारियों से अपील की है कि वह अनुशासन में रह कर अपने कर्तव्यों का पालन करें।
विज्ञापन


राखी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो और पत्र के माध्यम से सभी सिपाहियों और कर्मचारियों से अनुशासन में रहकर ड्यूटी करने की अपील की है और लिखा है कि मुझे पुलिस अधिकारियों की जांच पर पूरा भरोसा है।
विज्ञापन


जो भी घटना हुई है उसी के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लिखा है कि ‘आप सबसे अनुरोध है कि आप अपना विरोध तत्काल खत्म करें। विभाग की मर्यादा बनाए रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी के भी बहकावे में न मैं आ रही हूं और न आप आएं। जो भी थोड़े बहुत साथी विरोध कर रहे हैं वो इसे तत्काल बंद करें और निष्ठा से अपनी नौकरी करें।’

चार पुलिसकर्मियों को भेजा गया नोटिस

वहीं, विवेक तिवारी हत्याकांड में विवेचना ने रफ्तार पकड़ ली है। रविवार को गोमतीनगर थाने में तैनात चार पुलिसकर्मियों को विवेचक ने नोटिस जारी किया है। इन पुलिसकर्मियाें में नाइट ऑफिसर व ड्यूटी मुंशी सहित चार लोग शामिल हैं। इन्हें विवेचक ने जल्द बयान दर्ज कराने का नोटिस भेजा है। जिसे सभी पुलिसकर्मियों को तामिल करा दी गई।

उधर, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लखनऊ पुलिस की फजीहत कराने वाले विवेक हत्याकांड की विवेचना में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के केस में तरमीम करने की पटकथा रच ली है। इस जघन्य हत्याकांड में शुरुआत से ही लीपापोती में जुटी पुलिस और एसआईटी की अब तक जांच-पड़ताल से यही स्पष्ट हो रहा है।

पुलिस ऐसा एक भी साक्ष्य नहीं जुटा सकी है जिससे अदालत में विवेक की हत्या किए जाने की बात साबित की जा सके। यही वजह है कि विवेक को गोली मारने के आरोप में जेल में बंद बर्खास्त सिपाही प्रशांत की गलती से गोली चलने वाली थ्योरी को सच मानते हुए विवेचना आगे बढ़ाई जा रही है।

हत्या के इरादे से गोली चलाने का उद्देश्य स्पष्ट नहीं

गोमतीनगर में 28/29 सितंबर की आधी रात को हुए इस हत्याकांड में की विवेचना महानगर इंस्पेक्टर विकास कुमार पांडेय कर रहे हैं। विवेचक ने घटनास्थल का निरीक्षण, क्राइम सीन के रीक्रिएशन करने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल और हत्याकांड से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े कई लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं। हत्याकांड की एकमात्र प्रत्यक्षदर्शी और वारदात के वक्त विवेक के साथ उनकी एसयूवी में मौजूद पूर्व सहकर्मी के मजिस्ट्रेटी बयान भी कराए जा चुके हैं।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि उसके बयान विवेचक को मिल गए हैं और उनका अवलोकन भी कर लिया गया है। उसमें भी हत्या के इरादे से गोली चलाने का उद्देश्य स्पष्ट नहीं हो रहा है। हत्या के सप्ताहभर बाद अब पुलिस की विवेचना इस दिशा में जा रही है कि ऐसी कोई वजह नहीं थी। जिससे विवेक की हत्या बर्खास्त सिपाही प्रशांत व संदीप करें। जल्द ही मामले को गैर इरादतन हत्या या सिपाहियों की लापरवाही से जान जाने की धारा में तरमीम कर दिया जाएगा। इसके लिए अधिकारी भी प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed