फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   vision document scam in gomti riverfront

अखिलेश के ड्रीम प्रोजेक्ट में सामने आया एक और घोटाला

Sun, 18 Jun 2017 05:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 18 Jun 2017 05:40 PM IST
विज्ञापन
vision document scam in gomti riverfront
अखिलेश यादव

गोमती रिवर फ्रंट परियोजना के विजन डॉक्युमेंट तैयार करने में भी करोड़ों का घपला सामने आया है। न्यायिक जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि मनमाने ढंग से मूल क्षेत्रफल को चार गुना और लागत को दोगुना कर दिया गया। इसके लिए मुख्य अभियंता एसएन शर्मा और अधिशासी अभियंता रूप सिंह यादव को जिम्मेदार ठहराया गया है।

विज्ञापन


विजन डॉक्युमेंट के लिए टेंडर 9 अप्रैल 2015 को मांगे गए थे और इन्हें 25 अप्रैल 2015 को खोला गया। प्रारंभ में 3.63 करोड़ रुपये का टेंडर स्वीकार किया गया। इसका कार्यक्षेत्र 7 हेक्टेयर था, जिसमें नदी के 14 किमी तक दोनों ओर मास्टर प्लान डिटेल डिजाइन का काम होना था। 
विज्ञापन


इसके लिए एनार्च कंसल्टेंट प्राइवेट लिमिटेड नोएडा और एइकाम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड गुड़गांव ने टेंडर डाला। यह काम एइकाम को सौंपा गया। टेंडर स्वीकार करने के बाद कार्यक्षेत्र का क्षेत्रफल बढ़ाकर 31.2 हेक्टेयर कर दिया गया। इसी तरह से मूल धनराशि 3.63 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 6.85 करोड़ रुपये कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायिक जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि इस काम में पारदर्शिता के सिद्धांत का पालन नहीं किया गया। बिना शुद्धिपत्र और दूसरा या तीसरा टेंडर निकाले बिना मूल क्षेत्रफल को चार गुणना और लागत को दोगना कर दिया गया। 

प्रस्ताव अधिशाषी अभियंता रूप सिंह यादव का था और अनुमोदन मुख्य अभियंता एसएन शर्मा ने किया। न्यायिक जांच समिति की रिपोर्ट में कहा गया है कि शुरुआत में या पुनरीक्षित परियोजना में विजन डाक्युमेंट के लिए कोई भी बजट नहीं रखा गया था। 


लेकिन, अभिलेखों से पता चलता है कि 6.85 करोड़ रुपये में से 4.24 करोड़ रुपये का भुगतान परियोजना के लिए मिले बजट से किया गया, जबकि शेष धनराशि परियोजना के इतर उपलब्ध अन्य बजटों से किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed