फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vishwa Hindu Parishad says Nritya Gopal das will be the Chief of Ram Janm Bhoomi trust.

ट्रस्ट के एलान के साथ ही अध्यक्ष पद के लिए रेस शुरू, विहिप को उम्मीद नृत्य गोपाल दास बनेंगे अध्यक्ष

Wed, 05 Feb 2020 12:30 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Wed, 05 Feb 2020 12:30 PM IST
विज्ञापन
Vishwa Hindu Parishad says Nritya Gopal das will be the Chief of Ram Janm Bhoomi trust.
महंत नृत्य गोपाल दास के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)

अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण के लिए न्यास (ट्रस्ट) के गठन की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में कर दी है। इसके साथ ही ट्रस्ट के अध्यक्ष पद के लिए भी रेस शुरू हो गई है। इसमें सबसे ऊपर महंत नृत्य गोपाल दास का नाम चल रहा है।

विज्ञापन


अयोध्या के साधु-संतों से लेकर विश्व हिंदू परिषद की तरफ से उम्मीद जाहिर की जा रही है ट्रस्ट का अध्यक्ष पद महंत नृत्य गोपाल दास को दिया जा सकता है।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में ट्रस्ट बनाने की घोषणा करने के साथ ही कहा कैबिनेट बैठक में सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के गठन का प्रस्ताव पारित कर दिया गया है। इसके लिए विस्तृत योजना तैयारी की गई है। उन्होंने कहा कि 67 एकड़ जमीन ट्रस्ट को दी जाएगी जबकि पांच एकड़ जमीन मजिस्द के लिए सुन्नी वक्फ बोर्ड को आवंटित की जाएगी।

विज्ञापन

आंदोलन में शामिल सभी लोगों को मिले ट्रस्ट में जगह

इस संबंध में विश्व हिंदू परिषद के प्रान्तीय मीडिया प्रभारी शरद कहते हैं कि ट्रस्ट की घोषणा संसद के अंदर पीएम मोदी ने कर दी है। सबकी आशा है कि राम मंदिर न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ट्रस्ट के अध्यक्ष हो सकते हैं। हालांकि फैसला सरकार को ही करना है।

उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं कि रामलला का भव्य और दिव्य मंदिर सामने आएगा। ट्रस्ट में शामिल सदस्यों को लेकर उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन में शामिल होने वाले सभी लोगों को ट्रस्ट में शामिल किया जाना चाहिए।

शरद ने कहा कि संतों की इस आंदोलन में बड़ी भूमिका रही है। ऐसे तमाम संत हैं, जो ट्रस्ट में शामिल हो सकते हैं। लेकिन ट्रस्ट का दायरा तय करने का काम गृह विभाग का है।

सरकार का कदम स्वागत योग्य, ट्रस्ट का गठन जल्द हो: सत्येंद्र दास
राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने कहा कि सरकार को चाहिए कि जल्द से जल्द ट्रस्ट बना दें और मंदिर निर्माण शुरू हो। हमें खुशी है कि सरकार ने ट्रस्ट बनाने का एलान कर दिया है। उम्मीद है जल्द ही इसका गठन कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्माण शुरू हो तो कई ऐसे रामभक्त हैं, जो इसमें धन देने को तैयार बैठे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed