{"_id":"5e9671068ebc3e774f34f859","slug":"virtual-class-of-secondary-school-students-will-start-from-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 से चलेगी माध्यमिक स्कूलों के विद्यार्थियों की वर्चुअल क्लास, व्हाट्सएप के जरिए होगी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 से चलेगी माध्यमिक स्कूलों के विद्यार्थियों की वर्चुअल क्लास, व्हाट्सएप के जरिए होगी पढ़ाई
Wed, 15 Apr 2020 07:57 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 15 Apr 2020 07:57 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों में 20 अप्रैल से वर्चुअल क्लासेज शुरू होंगी। शिक्षक विषयवार व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर ऑनलाइन पढ़ाई कराएंगे।
बच्चों के टेस्ट भी व्हाट्सएप ग्रुप में ही लिए जाएंगे। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक वीके पांडेय ने मंगलवार को गाइडलाइन जारी की। उन्होंने सभी डीआईओएस को इसकी नियमित समीक्षा के निर्देश दिए हैं।
स्कूल स्तर पर विषयवार व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर विद्यार्थियों को इससे जोड़ा जाएगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट से पाठ्यपुस्तकों और दीक्षा पोर्टल से सभी कक्षाओं के विषयवार वीडियो डाउनलोड कर व्हाट्सएप के जरिए शिक्षकों तक पहुंचाए जाएगा।
विज्ञापन
हर विद्यालय की विषयवार समय सारिणी तय की जाएगी, इसमें सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक वर्चुअल क्लास चलेंगी। विद्यार्थी होमवर्क पूरा कर उसे शिक्षक को व्हाट्सएप करेंगे।
व्हाट्सएप ग्रुप में बच्चों के छोटे-छोटे टेस्ट भी लिए जाएंगे। इसकी निगरानी के लिए मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक और जिला विद्यालय निरीक्षक भी शिक्षकों के व्हाट्सएप ग्रुप में रहेंगे।