फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   virat sant sammelan saints demand construct ram mandir in one year

टेंट से शीघ्र आजाद हों रामलला, एक वर्ष के भीतर शुरू हो भव्य मंदिर का निर्माण

Sun, 16 Jun 2019 06:24 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 16 Jun 2019 06:24 AM IST
विज्ञापन
virat sant sammelan saints demand construct ram mandir in one year
विराट संत सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला

रामजन्मभूमि न्यास के सदस्य महंत नृत्यगोपाल दास महाराज के 81वें जन्मोत्सव के अवसर पर शनिवार को मणिरामदास की छावनी में आयोजित विराट संत सम्मेलन में जुटे संतों ने कहा कि अब देरी न हो, रामलला शीघ्र टेंट से आजाद हों। एक वर्ष के भीतर अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जाना चाहिए। वहीं, सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे ज.गु.रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य ने संतों को आश्वस्त करते हुए कहा कि अगली बार जब हम महंत नृत्यगोपालदास जी के जन्मोत्सव में आएंगे, तो राम मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका होगा। आगामी 6 दिसंबर को हम किसी निर्णायक परिस्थिति का दर्शन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी जी की भी प्रतिज्ञा है कि जब राम मंदिर बन जाएगा, तभी वह अयोध्या आएंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, मेरी कथा में राम का राज्याभिषेक नहीं होता, मेरी भी प्रतिज्ञा है कि रामजन्मभूमि के दर्शन तभी करूंगा, जब मंदिर निर्माण हो जाएगा। अयोध्या हमारी थी, है और रहेगी। हम शीघ्र ही राम मंदिर में आरती करेंगे। उन्होंने सभी से प्रतिदिन अपने घर में रामनाम की एक माला जपने का आग्रह किया। 
विज्ञापन


ज.गु.स्वामी विश्वेशतीर्थ ने कहा कि यह अनुकूल समय है। विधेयक लाकर निर्माण एक साल के अंदर शुरू कर देना चाहिए। संत समिति के अध्यक्ष महंत कन्हैयादास रामायणी ने कहा कि अब देरी बर्दाश्त नहीं है। भगवान राम को कांग्रेस ने 35 वर्ष तक जेल में बंद रखा, आज भी उसकी मानसिकता बदली नहीं है। जब राम मंदिर बनेगा, तभी हमें धार्मिक स्वतंत्रता मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed