फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   violence in up mayawati says yogi government release innocent persons

मायावती की योगी सरकार से मांग, उपद्रव में पकड़े गए निर्दोष लोगों को छोड़े

Mon, 23 Dec 2019 11:22 AM IST
शाहरुख खान ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 23 Dec 2019 11:22 AM IST
विज्ञापन
violence in up mayawati says yogi government release innocent persons
सांकेतिक तस्वीर
प्रदेश में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा को लेकर अब तक 164 मामले दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में नामजद 880 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही बड़े पैमाने पर सीसीटीवी फुटेज, ड्रोन कैमरे और मोबाइल से ली गई तस्वीरों को सोशल मीडिया के जरिए जारी कर शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


आईजी कानून व्यवस्था प्रवीण कुमार ने बताया कि रविवार को प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि अब तक 5312 लोगों को हिरासत में लेकर निरोधात्मक कार्यवाही की गई है। वहीं बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा की निंदा की है। साथ ही योगी सरकार से निर्दोष लोगों को छोड़ने की मांग भी की है। 
विज्ञापन


मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा कि यूपी में हिंसक प्रदर्शन के बाद कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है, ऐसे में जो लोग निर्दोष हैं उन्हें जांच पड़ताल करके छोड़ देना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर लिखा-जैसा कि विदित है कि बीएसपी हिंसक प्रदर्शन आदि के हमेशा खिलाफ रही है। लेकिन पिछले कई दिनों से देश के अधिकांश भागों में और खासकर उत्तर प्रदेश में जो CAA और NRC के विरोध में हिंसक घटनाएं हुई हैं, यह अति-दुःखद व दुर्भाग्यपूर्ण हैं।
 

 

किन्तु इस दौरान बिजनौर सहित कई ज़िलों में जो लोग मारे गए हैं, पार्टी इस दुःख की घड़ी में उनके साथ खड़ी है और जो लोग गिरफ्तार किए गए हैं, उनकी सही जांच-पड़ताल करके निर्दोषों को जरूर छोड़ा जाए। यह सरकार से मांग है और कानून भी यही कहता है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed