{"_id":"5fb382e78ebc3e9bba2129fb","slug":"violation-of-ngt-guidelines-on-diwali-61-cases-filed","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर एनजीटी की गाइडलाइन का उल्लंघन, 61 मुकदमे दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर एनजीटी की गाइडलाइन का उल्लंघन, 61 मुकदमे दर्ज
Tue, 17 Nov 2020 01:30 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 17 Nov 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनजीटी और प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों के बावजूद लखनऊ समेत प्रतिबंधित जिलों में जमकर पटाखे दागे गए। दिवाली के दिन शाम सात बजे से देर रात तक पटाखों चलते रहे, लेकिन कार्रवाई के नाम पर पुलिस ने सिर्फ एफआईआर ही दर्ज की।
विज्ञापन
इसे रोकने के लिए उसके पास न तो कोई प्लान था और न ही तैयारी। सरकार के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन के सर्वाधिक 17 मामले मुजफ्फरनगर में दर्ज हुए। इसी तरह बुलंदशहर में 11, मेरठ में 10, हापुड़ में 7 और गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट व बागपत में 6-6 मुकदमे दर्ज किए गए।
विज्ञापन
जबकि लखनऊ कमिश्नरेट और वाराणसी में 2-2 मुकदमे दर्ज किए गए। यानी जिन जिलों में पटाखों की बिक्री व चलाने पर प्रतिबंध था, वहां नियमों के उल्लंघन के कुल 61 मुकदमे दर्ज किए गए। एयर क्वालिटी इंडेक्स की रिपोर्ट के अनुसार 14 नवंबर को लखनऊ के कई इलाकों में एक्यूआई 1,400 से अधिक रिकॉर्ड किया गया। इससे साफ है कि लखनऊ में पटाखों पर प्रतिबंध का किसी तरह का कोई असर नहीं था।
विज्ञापन