फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vinod Hospital was running even after the license was cancelled

Lucknow News: लाइसेंस निरस्त होने के बाद भी चल रहा था विनोद अस्पताल

Fri, 01 Aug 2025 02:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Vinod Hospital was running even after the license was cancelled
लखनऊ। लाइसेंस निरस्त होने के बाद भी गोमतीनगर स्थित विनोद अस्पताल चलता रहा। बृहस्पतिवार को मरीज की शिकायत मिलने पर डीएम ने सीएमओ को अस्पताल के संचालन पर रोक के निर्देश दिए। इसके बाद अस्पताल पर नोटिस चस्पा किया गया। नोटिस लगने बाद संचालक ने अस्पताल बंद कर दिया है।
विज्ञापन

गोमतीनगर के खरगापुर कौशलपुरी निवासी नीरज मिश्रा वर्ष 2022 में सड़क हादसे में जख्मी हो गए थे। उन्हें पास के विनोद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दाहिने पैर की हड्डी टूटने पर डॉक्टर ने ऑपरेशन की बात कही। 29 अप्रैल 2022 को आधी रात में विनोद अस्पताल से नीरज को कुर्सी रोड के ग्रीन सिटी हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया। यहां देर रात ऑपरेशन कर रॉड डाली गई। इसके आधे घंटे बाद नीरज को दोबारा विनोद हॉस्पिटल भेज दिया गया, जहां वह 14 दिन तक भर्ती रहे। डिस्चार्ज होने के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। फिर एक-एक कर उनके आठ ऑपरेशन किए गए, जिनमें लाखों रुपये खर्च हुए।
विज्ञापन


नीरज ने सीएमओ कार्यालय में इसकी शिकायत दर्ज कराई। दोनों पक्षों के बयान व साक्ष्य के आधार पर कमेटी ने विनोद अस्पताल को दोषी पाया। 18 जुलाई को इसका लाइसेंस निरस्त करने का आदेश कर खानापूर्ति कर दी गई थी। उधर, अस्पताल चलता रहा। नीरज ने डीएम से शिकायत की तो सख्ती हुई। सीएमओ ऑफिस से पहुंची टीम ने अस्पताल बंद करने का नोटिस चस्पा किया। इसके बाद संचालक ने मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट कराकर अस्पताल बंद कर दिया है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि अस्पताल बंद करा दिया गया है। अस्पताल संचालक डॉ. विनोद का कहना है अस्पताल अब पूरी तरह बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed