फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vinay Srivastava Murder pistol should not have been left like this Cleanliness of minister son in front of pol

Vinay Srivastava Murder: गलती हो गई... पिस्तौल ऐसे नहीं छोड़नी चाहिए थी; पुलिस के सामने मंत्री के बेटे की सफाई

Wed, 06 Sep 2023 09:35 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 06 Sep 2023 09:35 AM IST
सार

भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव हत्याकांड में पुलिस ने मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास से पूछताछ की। इस दौरान विकास ने बताया कि वह 31 की शाम को दिल्ली के लिए निकला। एयरपोर्ट जा रहा था। उसे छोड़ने विनय श्रीवास्तव, अंकित और अजय भी गए थे।  फ्लाइट का अनाउंसमेंट होते ही तीनों घर आ गए। उस रात किस बात पर विवाद हुआ और विनय को क्यों गोली मारी गई। 

विज्ञापन
Vinay Srivastava Murder pistol should not have been left like this Cleanliness of minister son in front of pol
Vinay Srivastava Murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव हत्याकांड के पांचवें दिन केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर से ठाकुरगंज थाने में मंगलवार देर रात दो घंटे पूछताछ की गई। उसने स्वीकारा कि पिस्तौल रखने में गलती की। 
विज्ञापन


इस तरह से पिस्तौल घर में नहीं छोड़नी चाहिए थी। उसने सफाई दी कि हत्या की साजिश में शामिल नहीं है। एसीपी चौक व इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ने मंत्री के बेटे से 25 से अधिक सवाल किए। केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के बेटे को ठाकुरगंज पुलिस ने विनय हत्याकांड में पूछताछ के लिए नोटिस भेजा था। 
विज्ञापन


वह मंगलवार रात 8 बजे तीन साथियों के साथ पहुंचा। करीब आधे घंटे बाद एसीपी चौक सुनील शर्मा व इंस्पेक्टर विकास राय ने पूछताछ शुरू की। पहला सवाल था कि पिस्टल को ऐसे क्यों छोड़ गए थे। इस पर विकास ने कहा कि यह बड़ी गलती हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिस्तौल को घर पर सुरक्षित तरीके से रखना चाहिए था। तीन-चार और सवाल असलहे के बारे में किए। मामले में विकास के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी केस दर्ज है। जांच अधिकारी ने बताया कि मंत्री के बेटे ने हत्या की साजिश से इनकार किया है।

विनय, अंकित व अजय गए थे एयरपोर्ट
विकास ने पुलिस को बताया कि वह 31 की शाम को दिल्ली के लिए निकला। एयरपोर्ट जा रहा था। उसे छोड़ने विनय श्रीवास्तव, अंकित और अजय भी गए थे। काफी देर तक साथ रहे। फ्लाइट का अनाउंसमेंट होते ही तीनों घर आ गए। उस रात किस बात पर विवाद हुआ और विनय को क्यों गोली मारी गई। इसके बारे में उसे कुछ पता नहीं। वहीं, दुबग्गा थाने से पिस्तौल के लाइसेंस को निरस्त करने के लिए प्रशासन को रिपोर्ट भेज दी गई है।

केंद्रीय मंत्री के घर कत्ल
केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के राजधानी के ठाकुरगंज स्थित आवास पर बृहस्पतिवार रात उनके बेटे विकास किशोर की लाइसेंसी पिस्टल से भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। शुक्रवार देर शाम पुलिस ने कार्यकर्ता के तीन दोस्तों को गिरफ्तार कर दावा किया कि नशेबाजी के बाद जुआ खेलने के विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया।

 

कौशल किशोर का बेटा विकास किशोर भाजपा में अनुसूचित मोर्चा में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष है। विकास के साथ फरीदीपुर निवासी विनय श्रीवास्तव (24) पिछले आठ साल से रह रहा था। वह बतौर भाजपा कार्यकर्ता काम करता था। 

 

ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर (जेसीपी) क्राइम आकाश कुलहरि के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात मंत्री के ठाकुरगंज के बेगरिया रोड वाले नए आवास पर विनय अपने दोस्तों अंकित वर्मा, अजय रावत, शमीम वर्मा, सौरभ रावत व अरुण प्रताप सिंह के साथ था। देर रात तक सभी ने शराब पी और जुआ खेला। 

 

इस दौरान विनय से अंकित ने 12 हजार रुपये जीत लिए। उसके बाद सौरभ व अरुण वहां से चले गए। अंकित व अन्य दोनों ने जुआ खेलने से मना कर दिया। इस पर विनय भड़क गया और उन पर जुआ खेलने का दबाव बनाने लगा। जब वे नहीं माने तो दोस्तों में विवाद होने लगा। मारपीट भी हुई। इसी दौरान अंकित ने घर में रखी विकास की पिस्टल से विनय के माथे पर गोली मार दी। मौके पर ही विनय की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed