फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vinay Srivastava murder case: Minister's son Vikas Kishore interrogated in Thakurganj police station

विनय श्रीवास्तव हत्याकांड : मंत्री के बेटे विकास किशोर से देर रात तक थाने में पूछताछ, साजिश से किया इनकार

Wed, 06 Sep 2023 01:06 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 06 Sep 2023 01:06 AM IST
सार

विनय श्रीवास्तव हत्याकांड में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर से ठाकुरगंज थाने में मंगलवार देर रात दो घंटे पूछताछ की गई। इस दौरान उसने स्वीकार किया गया पिस्तौल रखने में गलती की। उसे इस तरह से पिस्तौल घर में नहीं छोड़ना चाहिए था।

विज्ञापन
Vinay Srivastava murder case: Minister's son Vikas Kishore interrogated in Thakurganj police station
विकास किशोर (बाएं) और मृतक विनय श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विनय श्रीवास्तव हत्याकांड में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर से ठाकुरगंज थाने में मंगलवार देर रात दो घंटे पूछताछ की गई। इस दौरान उसने स्वीकार किया गया पिस्तौल रखने में गलती की। उसे इस तरह से पिस्तौल घर में नहीं छोड़ना चाहिए था। वहीं उसने हत्या की साजिश में शामिल होने की बात से साफ इनकार किया है। इस दौरान एसीपी चौक व इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ने 25 से अधिक सवाल किये। केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे को ठाकुरगंज पुलिस ने विनय हत्याकांड में पूछताछ के लिए नोटिस भेजा था। वह मंगलवार रात आठ बजे तीन साथियों के साथ पहुंचा। आधे घंटे बाद से एसीपी चौक सुनील शर्मा व इंस्पेक्टर ठाकुरगंज विकास राय ने पूछताछ शुरू की।

विज्ञापन


मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर ने ठाकुरगंज थाने में मंगलवार रात साढ़े आठ बजे एसीपी चौक सुनील शर्मा और इंस्पेक्टर ठाकुरगंज विकास राय ने पूछताछ की। करीब डेढ़ घंटे तक चली पूछताछ में विकास किशोर ने हत्या की साजिश से इनकार किया। पर, यह कुबूला कि उससे अपनी लाइसेंस पिस्टल को इस तरीके से रखने की चूक हुई। उससे कई सवाल किए गए थे।
विज्ञापन


विकास किशोर को हत्या के मामले में पूछताछ करने के लिये नोटिस दी गई थी। साढ़े आठ बजे वह तीन लोगों के साथ ठाकुरगंज थाने पहुंचे। दो दर्जन से अधिक सवाल विकास से पूछे गये। सबसे पहला सवाल यही पूछा गया कि पिस्टल को ऐसे क्यों छोड़ गये थे। इस पर उसने कहा कि यह चूक हुई। वह अपनी पिस्टल यहीं रख गया था। उसे सुरक्षित तरीके से रखना चाहिये थे। इसके बाद तीन-चार और सवाल असलहे के बारे में हुये। उसकी पिस्टल से विनय की हत्या के मामले में विकास किशोर के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज है। जांच अधिकारी ने बताया कि मंत्री के बेटे ने हत्या की साजिश से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास बोला-विनय उसे एयरपोर्ट छोड़ने गया था
पूछताछ में विकास किशोर ने पुलिस अफसरों से कहा था कि 31 अगस्त की शाम को उसे एयरपोर्ट तक छोड़ने में विनय भी अंकित व अजय के साथ गया था। वहां से ये लोग उसके घर आ गये थे। अब उस रात किस बात पर इन सबमें विवाद हुआ और विनय को गोली मार दी गई... इस बारे में उसे कुछ नहीं पता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed