{"_id":"5dce63b78ebc3e54b0513579","slug":"vinay-katiyar-visits-ramlala-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमनाथ मंदिर की तर्ज पर होगा अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण: पूर्व सांसद विनय कटियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमनाथ मंदिर की तर्ज पर होगा अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण: पूर्व सांसद विनय कटियार
Fri, 15 Nov 2019 02:07 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 15 Nov 2019 02:07 PM IST
विज्ञापन
पूर्व सांसद विनय कटियार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या भूमि विवाद पर फैसला आने के बाद पहली बार रामलला के दर्शन करने पहुंचे भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार ने कहा कि अब समय आ गया है कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम का एक भव्य और दिव्य मंदिर बने। निर्माण में समय लगता है पर अब मंदिर जरूर बनेगा। उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर की तर्ज पर अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होगा।
विज्ञापन
रामलला के दर्शन पर उन्होंने कहा कि दर्शन काफी सुखद रहे। हमने रामलला से आशीर्वाद मांगा कि जल्द से जल्द मंदिर निर्माण पूरा हो। वहीं, मंदिर के लिए ट्रस्ट बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि इसका स्वरूप कैसा होगा ये तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तय करेंगे। जो ट्रस्ट पहले था और अभी भी काम कर रहा है उसी में थोड़ा बदलाव कर सरकारी ट्रस्ट बनाया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राम मंदिर के लिए रामभक्तों ने काफी संघर्ष किया है अब जंजाल से मुक्ति मिलेगी। रामलला के दर्शन करने पर अब सुखद अनुभूति हो रही है।