फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vinay Katiyar statement on Rahul Gandhi's remark on Lal krishan Advani.

राहुल गांधी के आडवाणी पर अभद्र बयान पर विनय कटियार ने जताया एतराज, कहा- अध्यक्ष पद से इस्तीफा दें

Sun, 07 Apr 2019 03:54 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sun, 07 Apr 2019 03:54 PM IST
विज्ञापन
Vinay Katiyar statement on Rahul Gandhi's remark on Lal krishan Advani.
राहुल गांधी व विनय कटियार। - फोटो : amar ujala

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा भाजपा के वयोवृद्घ नेता लाल कृष्ण आडवाणी पर दिए गए अभद्र बयान पर भाजपा के फायर ब्रांड नेता विनय कटियार ने कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी में घोर बचपना है। उन्हें अपने बयान के लिए आडवाणी के घर जाकर माफी मांगनी चाहिए। वह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लायक नहीं हैं, उन्हें तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।

विज्ञापन


कटियार ने कहा कि राहुल के इस बयान से सिर्फ आडवाणी जी का ही नहीं बल्कि भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं का अपमान हुआ है। उन्हें ठीक ही लोग पप्पू कहते हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस की तरफ से प्रधानमंत्री के रूप में उनका नाम प्रस्तावित किए जाने की संभावना पर कटियार ने कहा कि राहुल गांधी कतई प्रधानमंत्री पद के लिए डिजर्व नहीं करते। वह पप्पू हैं। इस तरह की भाषा का इस्तेमाल पप्पू ही कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी पर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उनके बयान पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी आपत्ति दर्ज करते हुए उनसे संयमित भाषा अपनाने की अपील की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed