{"_id":"5f7425a48ebc3e9b987d7034","slug":"vinay-katiyar-says-babri-demolition-was-not-our-plan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Babri Masjid Demolition Case: कारसेवकों के आक्रोश परिणाम था ढांचा विध्वंस, हमारी योजना नहीं थी: विनय कटियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Babri Masjid Demolition Case: कारसेवकों के आक्रोश परिणाम था ढांचा विध्वंस, हमारी योजना नहीं थी: विनय कटियार
Wed, 30 Sep 2020 01:07 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 30 Sep 2020 01:07 PM IST
विज्ञापन
बजरंग दल के संस्थापक विनय कटियार
- फोटो : पीटीआई
Babri Masjid Demolition Verdict: बजरंग दल के संस्थापक विनय कटियार कहते हैं कि ढांचा गिराने की कोई योजना नहीं थी। जो भी हुआ वह कारसेवकों के आक्रोश का परिणाम था।
विज्ञापन
कोई नेतृत्व काम नहीं आया, कारसेवक किसी की नहीं सुन रहे थे। यदि ढांचा बना रहता तो सुप्रीम कोर्ट का राम मंदिर को लेकर ऐसा निर्णय भी नहीं आता।
उन्होंने कहा कि राम मंदिर का आंदोलन पूरी तरह अहिंसात्मक था। जय श्रीराम और जय सियाराम का नारा ही हमारा अस्त्र था। केवल संकल्प के अस्त्र से राममंदिर की लड़ाई लड़ी गई। मंदिर आंदोलन में कई उतार-चढ़ाव और अवरोध आए, लेकिन हनुमान जी की कृपा से आज मंदिर का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन
वहीं, उन्होंने ये भी कहा कि फैसले के लिए 28 साल का इंतजार दुख देने वाला होता है पर खुशी है कि आज वहां मंदिर बन रहा है।