फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Villagers protest when a vehicle trampled a man in Amethi.

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे प्लांट के गिट्टी मिक्स करने वाले वाहन ने एक को रौंदा, मौत, ग्रामीणों ने प्लांट में लगाई आग

Thu, 05 Nov 2020 11:19 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Thu, 05 Nov 2020 11:19 AM IST
विज्ञापन
Villagers protest when a vehicle trampled a man in Amethi.
प्लांट में लगी आग। - फोटो : amar ujala

अमेठी जिले के बाजार शुकुल थाने के भाटमऊ गांव में संचालित पूर्वांचल एक्सप्रेस- वे के हॉटमिक्स प्लांट के गिट्टी मिक्स करने वाले वाहन ने दूध देकर पूरे बख्तावर गांव से लौट रहे शिवचरन (40) को रौंद दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


सुबह आठ बजे हुई इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया और प्लांट कर्मियों के विरोध करने पर प्लांट में आग लगा दी। जिससे वॉचिंग प्लांट, स्टोर व लैब धू-धू कर जलने लगा। कई वाहनों के भी आग की चपेट में आने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर मौजूद है। दोनों पक्षों में जबरदस्त आक्रोश है और प्लांट में आग लगाने के लिए एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है प्लांटकर्मियों ने स्वयं आग लगाई है जबकि प्लांटकर्मियों का कहना है कि ग्रामीणों ने आग लगाई। मृतक शिवचरन के परिवार में पत्नी सीमा, बड़ी बेटी लक्ष्मी (20), पुत्र दीपक (18), दया (15), बेटी माया (14) व अनुज (12) हैं।


बता दें कि ये वही प्लांट है जहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रमुख सचिव बैठक कर निर्माण कार्यों की समीक्षा करते थे। मौके पर जिलाधिकारी अरुण कुमार, पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह, एडीएम वंदिता श्रीवास्तव व एसडीएम मुसाफिरखाना रामशंकर मौजूद हैं। हालांकि, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है जिसके बाद पुलिस टीम ने प्लांट का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed