फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Villagers beat a woman on rumour of child theft in Ayodhya.

अयोध्या: बच्चा चोर समझकर महिला को बुरी तरह पीटा, बोर्ड से बांधा, इलाज के दौरान मौत

Mon, 09 Sep 2019 08:39 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Mon, 09 Sep 2019 08:39 PM IST
विज्ञापन
Villagers beat a woman on rumour of child theft in Ayodhya.
ग्रामीणों ने महिला को बोर्ड से बांध दिया। - फोटो : amar ujala

अयोध्या जिले के थाना कैंट के गांव कोटसराय में एक विक्षिप्त महिला को बच्चा चोरी के शक में ग्रामीणों ने जमकर पीटा। बाद में रस्सी से सड़क किनारे लगे एक कॉन्वेंट स्कूल के बोर्ड से बांध दिया। सुबह छह बजे मीडिया कर्मियों के पहुंचने के बाद पुलिस आई।

विज्ञापन


खून से लथपथ बेहोश पड़ी महिला को बोर्ड से खोलकर एंबुलेंस के बजाय टेंपो में लादकर पुलिस सवा सात बजे जिला अस्पताल लाई, जहां इलाज दौरान थोड़ी देर में मौत हो गई। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


शहर के इलाकों में कई दिनों से धूम रही विक्षिप्त महिला रविवार रात अचानक कोटसराय गांव में पहुंच गई। कुछ लोगों ने देखा तो बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया। देखते ही देखते वहां सैकड़ों महिला-पुरुष ग्रामीण एकत्र हो गए। इस दौरान उसकी जमकर पिटाई की गई। फिर भी जब वह कुछ नहीं बता सकी तो उसे खून से लथपथ हालत में एक कॉन्वेंट स्कूल के सड़क किनारे लगे बोर्ड में रस्सियों से बांध दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह गांव के कुछ लोगों ने घटना की सूचना मीडियाकर्मियों को दी, जब मीडियाकर्मी मौके पर पहुंचे तो महिला खून से लथपथ रस्सी से बंधी बेहोश पड़ी थी। इसी दौरान डायल 100 व चीता मोबाइल की टीम आई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि संदिग्ध अवस्था में महिला को पकड़ा गया था।


मौके पर लोग इस बात से नाराज थे कि पुलिस की गश्त नहीं होती है, इससे बच्चा चोरी होने का खतरा है। पीआरवी की टीम ने गांव से निकल रहे एक टैंपो पर महिला को लादा और जिला अस्पताल ले आई। जहां इलाज के दौरान थोड़ी देर बाद मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed