फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Village head and labour-mason attacked, FIR lodged against 52 people

Lucknow News: ग्राम प्रधान व लेबर-मिस्त्री पर हमला, 52 लोगों पर एफआईआर

Thu, 25 Dec 2025 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 25 Dec 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Village head and labour-mason attacked, FIR lodged against 52 people
मलिहाबाद। ग्राम भदेसरमऊ में देवस्थान पर श्रद्धालुओं के लिए टिनशेड बनवा रहीं ग्राम प्रधान विजय लक्ष्मी व उनके पति संतोष व निर्माण समिति के सदस्यों व लेबर-मिस्त्री पर कार्य का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोप है कि लोगों ने मारपीट करते हुए मोबाइल लूट लिए। ग्राम प्रधान ने 27 नामजद व 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मंगलवार को एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

भदेसरमऊ की ग्राम प्रधान विजय लक्ष्मी ने बताया कि 14 दिसंबर को सुबह नौ बजे ग्राम पंचायत की श्मशान की जमीन के पास बने मुंडे बाबा देवस्थान पर श्रद्धालुओं के लिए टिनशेड व बरामदा बनवाया जा रहा था। गांव के रघुनंदन व राम ने मजदूरों को कार्य करने से रोक दिया। उनका कहना था कि मुर्दा जलाने का घाट बनवाया जा रहा है। प्रधान का आरोप है कि इसके बाद वे दोनों तमाम लोगों के साथ मिलकर मारपीट करने लगे। पति व देवर ने वीडियो बनाने की कोशिश की तो विमलेश, शैलेंद्र ने मोबाइल छीन ले गए। सभी ने खेतों की तरफ बने ट्यूबवेल के भवन में भागकर अपनी जान बचाई। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी का कहना है कि गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed