{"_id":"6adfc314de426374bd06484b","slug":"vigilance-probe-initiated-against-those-who-filed-complaints-regarding-extortion-lucknow-news-c-13-lko1070-1983422-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: वसूली के लिए शिकायत करने वालों के खिलाफ विजिलेंस जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: वसूली के लिए शिकायत करने वालों के खिलाफ विजिलेंस जांच शुरू
विज्ञापन
लखनऊ। वसूली के लिए आईजीआरएस पर अवैध निर्माण की शिकायत करने वाले टॉप 50 शिकायतकर्ताओं के खिलाफ विजिलेंस ने जांच शुरू कर दी है। एलडीए ने इनकी सूची करीब 20 दिन पहले विजिलेंस को भेजी थी। इनमें से बहुत से नाम चौंकाने वाले हैं।
सूची में शामिल कई लोगों ने एक महीने में 100 से अधिक शिकायतें की हैं। दो महीने पहले भी आईजीआरएस पर शिकायत के बाद एक बिल्डर से 15 लाख रुपये वसूली का मामला सामने आया था। इसमें विजिलेंस ने एलडीए के इंजीनियर और एक शिकायतकर्ता को पकड़ा था। इसके बाद विजिलेंस की ओर से ऐसे लोगों की सूची एलडीए से मांगी गई जो अवैध निर्माणों की शिकायतें लगातार करते हैं।
ये वे लोग हैं जिनका उस निर्माण से कोई संबंध नहीं होता है पर वसूली के लिए शिकायत करते हैं। एलडीए के इंजीनियर भी इनसे मिले होते हैं। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि विजिलेंस को सूची भेज दी गई है। वह अपने हिसाब से जांच करेगी।