फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   vidhan sabha chief critisizes bjp

'विधानसभा हाइजैक करना चाहते हैं भाजपाई'

Fri, 20 Jun 2014 12:05 PM IST
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 20 Jun 2014 12:05 PM IST
विज्ञापन
vidhan sabha chief critisizes bjp

विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने सदन में भाजपा सदस्यों के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताते हुए उनके व्यवहार को शर्मसार करने वाला बताया और कहा कि वे विधानसभा को हाईजैक करना चाहते हैं।

विज्ञापन


यह अच्छी बात नहीं है। विधानसभा आपके हाथ में गिरवी नहीं रहेगी। भाजपा सदस्यों के हंगामे को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने काफी तल्ख टिप्पणियां कीं।

उन्होंने कहा कि पहले गेट बंद करके उन्हें सदन में आने से रोका गया। यह अलोकतांत्रिक और तानाशाही रवैया है। भाजपा ने अपने आचरण से सारी मर्यादाओं को तोड़ा है।
विज्ञापन

अध्यक्ष की भी नहीं सुनी भाजपाईयों ने

vidhan sabha chief critisizes bjp

उन्होंने भाजपा सदस्यों से कहा कि कई सूबों में उनकी पार्टी की भी सरकार है। क्या कहीं नियम 311 माना जाता है।

उन्होंने भाजपा सदस्यों को यह भी याद दिलाया कि दिल्ली में भी उनकी पार्टी की सरकार है, इसलिए उन्हें मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए।

भाजपा सदस्य किसी सूरत में मानने को तैयार नहीं हुए तो अध्यक्ष को चेतावनी भरे अंदाज में यहां तक कहना पड़ा- ‘आप लोग सीमा तोड़ रहे हैं और धीरे-धीरे तानाशाही की ओर बढ़ना चाहते हैं।’

मौर्य ने सपा, भाजपा पर साधा निशाना

vidhan sabha chief critisizes bjp

वहीं नेता प्रतिपक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा और सपा के बीच मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों मिलकर कानून-व्यवस्था बिगाड़ रहे हैं।

यही वजह है कि सरकार को बचाने के लिए भाजपा सदन नहीं चलने दे रही है।

उल्लेखनीय है कि सदन में कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था को लेकर दिए गए नोटिस पर बोलने के लिए नेता प्रतिपक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य का नाम पुकारा गया।

पर जैसे ही मौर्य ने बोलना शुरू किया वैसे ही वेल में खड़े भाजपा सदस्य उनके नजदीक आ गए। इस पर बसपा सदस्यों ने आगे जाकर मौर्य के पास से भाजपा सदस्यों को हटाया। सदन अव्यवस्थित होने की वजह से मौर्य बोल नहीं पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed