फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   vidhan parishad election will be postponed in up

यूपी में आगे बढ़ाए गए विधान परिषद के चुनाव, जानिए क्यों?

Mon, 23 Nov 2015 11:28 AM IST
Updated Mon, 23 Nov 2015 11:28 AM IST
विज्ञापन
vidhan parishad election will be postponed in up

विधान परिषद की 35 सीटों पर प्रस्तावित चुनाव अब वक्त पर होना मुमकिन नहीं है। नियमानुसार स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र की इन सीटों के लिए चुनाव की प्रक्रिया अब तक शुरू हो जानी चाहिए थी, लेकिन पंचायत चुनाव की लेटलतीफी के चलते ये चुनाव आगे खिसकाने पड़ेंगे।

विज्ञापन


सूबे के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से केंद्रीय निर्वाचन आयोग को भेजी ताजा रिपोर्ट में चुनाव आगे खिसकाने की मजबूरी जाहिर की गई है।

विधान परिषद की 35 सीटों के सदस्यों का कार्यकाल 15 जनवरी 2016 को खत्म होगा। इस चुनाव में नगरीय निकायों के साथ ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत सदस्य मतदाता होते हैं। प्रदेश में ग्राम प्रधानों के चुनाव चल रहे हैं। इनके मतों की गिनती 12 दिसंबर से शुरू होगी।
विज्ञापन


13 दिसंबर तक पूरे नतीजे आ पाएंगे। चुनाव आयोग को नई वोटर लिस्ट बनाने से लेकर चुनावी प्रक्रिया पूरी करने के लिए कम से कम 34 दिन चाहिए। प्रधानी के चुनाव में देरी के कारण आयोग को यह न्यूनतम समय नहीं मिल रहा। इस बीच क्रिसमस जैसे सार्वजनिक अवकाश भी हैं। ऐसे में चुनाव प्रक्रिया 15 जनवरी तक पूरी करना संभव नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव के लिए न्यूनतम वक्त

•10 दिन वोटर लिस्ट बनाने के लिए।
•10 दिन नामांकन, स्क्रूटनी और नाम वापसी के लिए।
•14 दिन प्रत्याशियों को प्रचार के लिए।

फरवरी या अप्रैल-मई के विकल्प

vidhan parishad election will be postponed in up

ग्राम प्रधान चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद क्या तत्काल एमएलसी चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी? इस सवाल पर अब भी उलझन है। चुनाव प्रक्रिया से जुड़े एक आला अफसर इसके दो विकल्प बताते हैं।

पहला, जिला पंचायत सदस्यों का कार्यकाल 15 जनवरी को खत्म हो रहा है। इसके बाद वोटर लिस्ट बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाए और फरवरी तक चुनाव करा लिए जाएं। दूसरा, 17 मार्च को क्षेत्र पंचायत सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इसके बाद प्रक्रिया शुरू कर अप्रैल के आखिर से मई के बीच चुनाव कराए जाएं।

एमएलसी चुनाव को लेकर बने हालात से लगातार आयोग को अवगत कराया जाता रहा है। आयोग को चुनावी प्रक्रिया के लिए न्यूनतम 34 दिन चाहिए। ग्राम प्रधानों का चुनाव 13 दिसंबर तक पूरा होना है। इसके बाद 15 जनवरी तक एमएलसी चुनाव के लिए न्यूनतम 34 दिन भी नहीं बच रहे हैं। केंद्रीय निर्वाचन आयोग के निर्णय के मुताबिक आगे कार्रवाई की जाएगी।
- अरुण सिंघल, मुख्य निर्वाचन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed