फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   vidhan parishad election date and detail

विधान परिषद: 36 सदस्यों के चुनाव से जुड़ी एक-एक जानकारी

Sat, 30 Jan 2016 02:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 30 Jan 2016 02:07 PM IST
विज्ञापन
vidhan parishad election date and detail

स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र से विधान परिषद के 36 सदस्यों का चुनाव 3 मार्च को होगा। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र से विधान परिषद सदस्यों के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र की 35 सीटें हैं। जिनसे 36 सदस्यों को चुना जाता है।

विज्ञापन


आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार 8 फरवरी को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। 15 फरवरी तक नामांकन पत्र दाखिल होंगे। तीन मार्च को मतदान और छह मार्च को वोटों की गिनती होगी।
विज्ञापन


100 सदस्यों वाली विधान परिषद में 36 सदस्य स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र से होते हैं। इनमें क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, कैंट बोर्ड के सदस्य व शहरी निकाय (नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायतों) के सदस्य ही मतदान करते हैं। परिषद के इन 36 सदस्यों का कार्यकाल इसी महीने 15 जनवरी को पूरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पंचायतों की चुनाव प्रक्रिया पूरी न होने से इनकी मतदाता सूची तैयार नहीं हो सकी थी। इसलिए चुनाव समय पर नहीं हो पाए। सूबे में अब जिला पंचायतों का गठन हो गया है। ऐसे में भारत निर्वाचन आयोग ने स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र की सीटों के लिए चुनाव घोषित कर दिया है।

इसी के साथ सूबे में जिन-जिन जिलों में यह चुनाव होगा, वहां आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। इसमें मथुरा-एटा-मैनपुरी सीट ऐसी है, जहां से दो सदस्यों का चुनाव होता है।

ये सीटें हुईं खाली

vidhan parishad election date and detail

मुरादाबाद-बिजनौर, रामपुर-बरेली, बदायूं, पीलीभीत-शाहजहांपुर, हरदोई, खीरी, सीतापुर, लखनऊ-उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, बाराबंकी, बहराइच, गोंडा, फैजाबाद, बस्ती-सिद्धार्थनगर, गोरखपुर-महाराजगंज, देवरिया, आजमगढ़-मऊ, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुर-सोनभद्र, इलाहाबाद, बांदा-हमीरपुर, झांसी-जालौन-ललितपुर, कानपुर-फतेहपुर, इटावा-फर्रुखाबाद, आगरा-फीरोजाबाद, मथुरा-एटा-मैनपुरी, अलीगढ़, बुलंदशहर, मेरठ-गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर-सहारनपुर

सूबे में 60 हजार ग्राम पंचायतों में 11 हजार ग्राम प्रधान भी वोट नहीं दे पाएंगे। इसका कारण उनकी ग्राम पंचायतों का गठन न होना है। दरअसल, जिन ग्राम पंचायतों में दो तिहाई सदस्य चुनकर नहीं आए थे, उन पंचायतों का गठन अभी नहीं किया गया है।

सूबे में ऐसी करीब 11 हजार पंचायतें हैं। जब यहां सदस्यों के दोबारा चुनाव होंगे तब ये ग्राम पंचायतें गठित होंगी। विधान परिषद की स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की सीटों के लिए मतदाता सूची में संशोधन के लिए सुझाव व आपत्तियां 30 जनवरी तक मांगी गई हैं।

तीन फरवरी तक इन आपत्तियों व सुझावों का निपटारा किया जाएगा। इसके बाद छह फरवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed