फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   vidhan parishad discussion on dengue

डेंगू से शुरू हुई बहस पोलियो पर खत्म

Tue, 10 Dec 2013 11:34 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/लखनऊ Updated Tue, 10 Dec 2013 11:34 AM IST
विज्ञापन
vidhan parishad discussion on dengue

विधान परिषद की कार्यवाही सोमवार को 40 मिनट तक डेंगू पर उलझी रही। इस दौरान बहस डेंगू से होते-होते पोलियो तक पहुंच गई।

विज्ञापन


नेता सदन व चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन ने दावा किया कि उनकी सरकार ने पोलियो पर काबू करके दिखा दिया है। डेंगू पर भी एक साल में काबू करके दिखा देंगे।

वहीं, नेता प्रतिपक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने दावा किया कि पोलियो सपा सरकार ने नहीं बल्कि बसपा सरकार की मेहनत से खत्म हुआ है।

इसके बाद बहस एंबुलेंस की बदहाल व्यवस्था तक पहुंच गई। विपक्ष के सदस्यों ने कहा कि सरकारी एंबुलेंस से सवारियां ढोई जा रही हैं।

इस पर अहमद हसन ने कहा कि वह जांच करा लेंगे। इसके बाद बहस स्वास्थ्य सेवाओं के लिए धन के दुरुपयोग तक पहुंच गई।

कांग्रेस के नसीब पठान ने सरकार पर केंद्र के धन पर वाहवाही लूटने का आरोप लगा दिया। इस पर नेता सदन ने कहा, ‘केंद्र सरकार हमें कोई खैरात नहीं देती। यह हमारे टैक्स का ही पैसा है।’
विज्ञापन


नसीब बोले, ‘यह पैसा सरकार का नहीं प्रदेश की जनता का है।’ इसको लेकर नेता सदन व बसपा के सदस्यों में नोकझोंक शुरू हो गई।

नेता सदन ने कहा, ‘केंद्र अपना पैसा अपने पास रखे। हम स्वास्थ्य सेवाएं चला लेंगे।’ आखिरकार सभापति गणेश शंकर पांडेय ने हस्तक्षेप किया। नेता सदन से कहा कि सदस्यों की शिकायतों की जांच करा लें, उसके बाद निष्कर्ष दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


साढ़े तीन माह में डेंगू से सिर्फ तीन मौतें
शिक्षक दल के सदस्य सुरेश कुमार त्रिपाठी ने प्रश्न पूछा था कि प्रदेश में 15 जुलाई से 30 अक्तूबर, 2013 के बीच प्रदेश में डेंगू के कितने मरीज भर्ती हुए और कितनों की मौत हुई।

नेता सदन अहमद हसन ने बताया कि डेंगू से प्रभावित 1,111 मरीज प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हुए। जिनमें लखनऊ में दो और बस्ती में एक मरीज की मौत हुई।

सदस्यों ने इस आंकड़े की सच्चाई पर प्रश्नचिह्न लगाए। त्रिपाठी ने कहा कि सरकार ने यह नहीं बताया कि इस पर नियंत्रण के लिए सरकार कौन से स्थायी उपायों पर विचार कर रही है।

नेता सदन ने कहा कि लोग सामान्य बुखार को भी डेंगू समझ लेते हैं। उन्होंने दावा किया कि सरकर की सजकता के कारण डेंगू पीड़ितों को समय से इलाज मिल गया, जिससे उनकी जान बच गई।

लगता है कि पूरी सरकार पोलियो ग्रस्त
बहस के दौरान नेता प्रतिपक्ष ने चुटकी लेते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि पूरी सरकार ही पोलियो ग्रस्त हो गई है। उत्तर प्रदेश को पोलियो मुक्त किया था बसपा सरकार ने, पर यह दावा अपना कर रहे हैं।

इसको लेकर बसपा सदस्यों व नेता सदन के बीच कई बार नोकझोंक हुई। नेता सदन ने फिर एक दावा किया कि सपा सरकार में मरीज भी बढ़े व सरकारी अस्पतालों में दवाइयां भी खूब मिल रही हैं, जबकि बसपा सरकार में ऐसा नहीं था।

इस पर बसपा के सदस्यों ने सरकार से प्रति व्यक्ति इलाज पर खर्च किए जाने वाले धन की जानकारी मांगी। इसको लेकर फिर नोकझोंक हुई और सभापति ने हस्तक्षेप कर सदस्यों को शांत कराया।

आबकारी विभाग में भर्तियों की होगी जांच
भाजपा के डॉ. यज्ञदत्त शर्मा के प्रश्न पर सरकार ने स्वीकार किया कि आबकारी आयुक्त कार्यालय इलाहाबाद में कनिष्ठ लिपिक व सह टंकण की भर्तियों के लिए साक्षात्कार में गड़बड़ी की गई है। नेता सदन ने कहा कि यह गड़बड़ी पिछली सरकार में हुई थी। सरकार जांच कराने को तैयार है।


गर्भवती महिलाओं के लिए दो हजार और एंबुलेंस
नेता सदन ने ऐलान किया कि सूबे में जल्द ही 2000 और एंबुलेंस गर्भवती महिलाओं के लिए चलाई जाएंगी। ये महिलाओं को अस्पताल ले जाएंगी और प्रसव के बाद उन्हें घर छोड़ेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed