फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   video viral of recovery of TSI in lucknow

ई-रिक्शा चालक से रुपये वसूलने का वीडियो वायरल, कमिश्नर ने किया लाइन हाजिर

Thu, 05 Mar 2020 11:52 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 05 Mar 2020 11:52 AM IST
विज्ञापन
video viral of recovery of TSI in lucknow
वसूली करता टीएसआई - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ के दुबग्गा चौराहे पर ई-रिक्शा चालक से वसूली करने वाले यातायात उपनिरीक्षक जय सिंह का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया में वायरल हुआ। दिव्यांग ई-रिक्शा चालक महेश मिश्रा का आरोप है कि टीएसआई अवैध रूप से रिक्शा चलाने के लिए 500 रुपये मांगते हैं। न देने पर भगाते हैं।

विज्ञापन


वीडियो वायरल होते ही पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने टीएसआई को लाइन हाजिर कर दिया। मामले की जांच एडीसीपी यातायात सुरेश चंद्र रावत को सौंपी है। रिक्शा चालक का आरोप है कि कानपुर बाईपास पर तैनात टीएसआई जय सिंह ई-रिक्शा चालकों से 500 रुपये रिश्वत मांगते हैं।
विज्ञापन


जानकारी पर पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने टीएसआई को लाइन हाजिर कर दिया। रिपोर्ट आने के बाद निलंबन भी हो सकता है। एडीसीपी यातायात ने बताया कि जय सिंह 15 दिन पहले स्थानांतरित होकर आया था। उसने यहां बुलेट खरीदी, जिस पर नंबर प्लेट नहीं था। पुलिस ने वाहन सीज कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed