{"_id":"5e609ab18ebc3eeb5b773345","slug":"video-viral-of-recovery-of-tsi-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-रिक्शा चालक से रुपये वसूलने का वीडियो वायरल, कमिश्नर ने किया लाइन हाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ई-रिक्शा चालक से रुपये वसूलने का वीडियो वायरल, कमिश्नर ने किया लाइन हाजिर
Thu, 05 Mar 2020 11:52 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 05 Mar 2020 11:52 AM IST
विज्ञापन
वसूली करता टीएसआई
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के दुबग्गा चौराहे पर ई-रिक्शा चालक से वसूली करने वाले यातायात उपनिरीक्षक जय सिंह का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया में वायरल हुआ। दिव्यांग ई-रिक्शा चालक महेश मिश्रा का आरोप है कि टीएसआई अवैध रूप से रिक्शा चलाने के लिए 500 रुपये मांगते हैं। न देने पर भगाते हैं।
विज्ञापन
वीडियो वायरल होते ही पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने टीएसआई को लाइन हाजिर कर दिया। मामले की जांच एडीसीपी यातायात सुरेश चंद्र रावत को सौंपी है। रिक्शा चालक का आरोप है कि कानपुर बाईपास पर तैनात टीएसआई जय सिंह ई-रिक्शा चालकों से 500 रुपये रिश्वत मांगते हैं।
विज्ञापन
जानकारी पर पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने टीएसआई को लाइन हाजिर कर दिया। रिपोर्ट आने के बाद निलंबन भी हो सकता है। एडीसीपी यातायात ने बताया कि जय सिंह 15 दिन पहले स्थानांतरित होकर आया था। उसने यहां बुलेट खरीदी, जिस पर नंबर प्लेट नहीं था। पुलिस ने वाहन सीज कर दिया है।
विज्ञापन