{"_id":"5ee3f7ca8ebc3e42dd7a247e","slug":"video-viral-now-commettiee-ll-take-actionlu1","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीन जोन में बैठकर डॉक्टर ने लिया अपना कोरोना का सैंपल, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीन जोन में बैठकर डॉक्टर ने लिया अपना कोरोना का सैंपल, वीडियो वायरल
Sat, 13 Jun 2020 04:01 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 04:01 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहिया संस्थान में ग्रीन जोन में कोरोना का सैंपल लेने का मामला सामने आया है। रेजिडेंट डॉक्टर के खुद के सैंपल लेने का वीडियो वायरल होने के बाद निदेशक ने जांच कमेटी बना दी है। रेजिडेंट को चिन्हित कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जाएगी। लोहिया संस्थान में तीन स्थानों पर कोरोना जांच के लिए नमूने लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इनमें होल्डिंग एरिया, बूथ और भर्ती मरीजों के नमूने लिए जा रहे हैं। शुक्रवार को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें रेजिडेंट डॉक्टर नर्स के कमरे में बैठकर अपना सैंपल ले रहा है। ग्रीन जोन में सैंपल एकत्र होने का वीडियो वायरल होने के बाद संस्थान प्रशासन हरकत में आया।
विज्ञापन
इस दौरान दो नर्सों की संबद्धता समाप्त करने का भी आदेश दिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि यह वीडियो सोची समझी रणनीति के तहत बनाया गया है। क्योंकि एक नर्स डॉक्टर से बात कर रही है और इसी दौरान वीडियो भी बनाया गया है। अब इस बात की जांच की जाएगी कि रेजिडेंट डॉक्टर खुद का सैंपल ले रहा था अथवा वह सैंपल लेने के तरीके के बारे में जानकारी दे रहा था।
विज्ञापन
इस संबंध में निदेशक डॉक्टर एके त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई। कमरे में मौजूद दोनों नर्स की संबद्धता समाप्त करने के लिए लिखा गया है। इन दोनों नर्स के खिलाफ पहले भी शिकायत मिल चुकी है। रेजिडेंट से पूछताछ की जाएगी की वह ग्रीन जोन में बैठकर सैंपल क्यों ले रहा था।