{"_id":"662ce16c6eb904b7140a5994","slug":"video-of-a-lady-with-carrying-a-gun-went-viral-in-lucknow-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: पंजाबी गाने पर युवती का असलहा लिए वीडियो वायरल, लखनऊ पुलिस के अकाउंट पर किया टैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: पंजाबी गाने पर युवती का असलहा लिए वीडियो वायरल, लखनऊ पुलिस के अकाउंट पर किया टैग
Sat, 27 Apr 2024 04:58 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 27 Apr 2024 04:58 PM IST
सार
वीडियो सुशांत गोल्फ सिटी का बताया जा रहा है। वीडियो में एक युवती असलहे के साथ दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
हाथ में असलहा लिए युवती।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सोशल मीडिया में पंजाबी गाने पर युवती का हाथ में असलहा लिए वीडियो वायरल हुआ। इसका संज्ञान लेते ही पुलिस जांच में जुट गई। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
लखनऊ पुलिस के एक्स अकाउंट पर शुक्रवार को एक वीडियो टैग किया गया। वीडियो सुशांत गोल्फ सिटी इलाके का बताया जा रहा है, जिसमें सफेद रंग का सूट पहने युवती हाथ में असलहा लेकर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के गाने पर रील बना रही है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर अंजनी मिश्र के मुताबिक फुटेज में दो कारें भी नजर आ रही हैं। कारों के नंबर के आधार पर युवती के बारे में जानकारी की जा रही है।