फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Video conference on teachers recruitment.

शिक्षक भर्ती: जानें, क्या है सरकार का प्लान

Tue, 24 Feb 2015 09:32 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 24 Feb 2015 09:32 AM IST
विज्ञापन
Video conference on teachers recruitment.

सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता मंगलवार को प्रशिक्षु शिक्षकों के रिक्त पदों को जल्द भरे जाने के संबंध में डायट प्राचार्य और बेसिक शिक्षा अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे।

विज्ञापन


वे अपराह्न डेढ़ से साढ़े तीन बजे तक अधिकारियों के साथ कॉन्फ्रेंसिंग कर वस्तुस्थिति की जानकारी लेंगे। एससीईआरटी के मुताबिक प्रदेश में अब तक करीब 43,000 प्रशिक्षु शिक्षकों के पद भरे जा चुके हैं।
विज्ञापन


वहीं, बलरामपुर जिले में प्रशिक्षु शिक्षकों के नियुक्ति पत्र वितरण करने की तीसरे चरण की प्रक्रिया सोमवार दोपहर से चालू हो गई। बीएसए दफ्तर के परिसर में लगाए गए पांच काउंटरों पर पहले दिन 84 प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती में शनिवार को जारी तीसरी मेरिट लिस्ट में नियुक्ति पत्र देने के लिए कुल 584 प्रशिक्षुओं को बुलाया गया है। तैनाती पाने वाले स्कूलों में सभी प्रशिक्षु शिक्षक तत्काल जॉइन कर लें। जॉइन करने में हीला-हवाली करने वाले प्रशिक्षु शिक्षकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

एक सप्ताह तक चलती रहेगी प्रक्रिया

Video conference on teachers recruitment.

सोमवार को बीएसए जयसिंह ने बताया कि प्रशिक्षु शिक्षक चयन 2011 में प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ चक्रों में काउंसलिंग के दौरान तीसरे चरण में 584 प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा।

बीएसए दफ्तर के परिसर में पांच काउंटरों पर खंड शिक्षाधिकारी हृदय शंकर लाल श्रीवास्तव आदि ने पहले दिन 84 प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटा है। छठे काउंटर पर वरिष्ठ सहायक अनूप कुमार श्रीवास्तव, जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता निरंकार पांडेय आदि ने प्रशिक्षु शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण कराया।

बीएसए ने बताया कि नियुक्ति पत्र वितरण की प्रक्रिया एक सप्ताह तक चलती रहेगी। बीएसए ने नियुक्ति पत्र लेने वाले प्रशिक्षु शिक्षकों को तुरंत जॉइन करने का निर्देश दिया है।

प्रशिक्षु शिक्षक चयन 2011 के तहत 1700 रिक्त पदों के सापेक्ष दो चरणों में 834 पदों पर प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापकों के पदों पर जॉइन कराकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। नियुक्ति पत्र वितरण के प्रथम चरण में 336 और दूसरे चरण में 498 प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटा जा चुका है।

तीसरे चरण में अब तक 73 को मिला नियुक्ति पत्र

Video conference on teachers recruitment.

इसके अलावा सुल्तानपुर जिले में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तीसरे चरण में चौथे दिन सोमवार को 12 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। चार दिन में 73 अभ्यर्थियों ने नियुक्ति पत्र मिला है।

नियुक्ति पत्र लेने के लिए बहुत कम अभ्यर्थी पहुंच रहे हैं। नियुक्ति पत्र वितरण के लिए बीएसए कार्यालय में काउंटर खोला गया है।

नियुक्ति पत्र लेने के लिए बहुत कम लोगों के पहुंचने से जिले को आवंटित सीटों को भरने के लिए विभाग को दो और चरण चलाने होंगे। सोमवार को 12 लोगों को नियुक्ति पत्र दिया गया।

इसमें सात पुरुष और पांच महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। तीसरे चरण के चार दिनों में 73 अभ्यर्थियों ने नियुक्ति पत्र लिया है। बीएसए रमेश यादव ने बताया कि तीसरे चरण में नियुक्ति पत्र वितरण 25 फरवरी तक किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed