फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Victim account holders reached the bank and staged a fierce protest

Lucknow News: पीड़ित खाताधारक पहुंचे बैंक, उग्र प्रदर्शन

Tue, 20 Jan 2026 02:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Victim account holders reached the bank and staged a fierce protest
लखनऊ। बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) में बैंक मित्र के फर्जी एफडी से खाताधारकों की गाढ़ी कमाई हड़पने के मामले ने सोमवार को उग्र रूप ले लिया। सुबह से पीड़ित बैंक पहुंच गए और अधिकारियों व कर्मचारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। दोपहर तक सौ से अधिक लोग बैंक परिसर के बाहर जुट गए, जिससे बैंक का कामकाज बुरी तरह प्रभावित रहा।
विज्ञापन


हालात बिगड़ने की आशंका को देखते हुए बैंक प्रशासन ने पहले से गेट पर पुलिस तैनात कर दी थी। जैसे ही खाताधारकों ने बैंक के अंदर जाने का प्रयास किया, पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। इस पर कई खाताधारकों की पुलिस से तीखी नोकझोंक हो गई। नाराज लोगों ने बैंक अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के प्रोफेसर आशुतोष पाठक ने बताया कि दोपहर दो बजे तक हंगामा चलता रहा। नाराज खाताधारक पीड़ा लेकर सीएम आवास पहुंचे, लेकिन मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं हो सकी। प्यारेपुर गांव की एमटेक फाइनल ईयर की छात्रा मोनी गौतम ने बताया कि बैंक मित्र ने यह कहकर एफडी कराने के लिए प्रेरित किया कि पैसा अधिक है तो करंट अकाउंट खुलवा लें या चार लाख रुपये की एफडी करा लें। पैसों की तत्काल जरूरत न होने पर उन्होंने एफडी कराई, लेकिन बाद में पता चला कि उन्हें फर्जी तरीके से नकली एफडी के कागजात थमा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुद्धेश्वर निवासी बीए फाइनल ईयर की छात्रा मीठी रावत ने बताया कि घर के कुछ पैसे और स्कॉलरशिप मिलाकर करीब पांच लाख रुपये की एफडी कराई थी, लेकिन उन्हें भी फर्जी दस्तावेज पकड़ा दिए गए। मोहान रोड स्थिति टेड़वा गांव की रुचि गौतम ने बताया कि जमीन बिक्री और पति प्रभात की मोबाइल शॉप की कमाई से जुटाए छह लाख रुपये बैंक में जमा किए गए थे, लेकिन बैंक मित्र शिवा ने फर्जी एफडी कर दस्तावेज थमा दिए।


अर्पित यादव, सालिक रामपाल, अंशु, समित कुमार, सर्वेश, सुषमा समेत कई अन्य खाताधारकों ने आरोप लगाया कि उनकी गाढ़ी कमाई बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से निकाल ली गई। खाताधारकों ने कहा कि वे मुख्यमंत्री आवास में जनता दरबार के माध्यम से शिकायत दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed