{"_id":"ad815bce6e4ea30afd56d82417776130","slug":"vice-prz-in-city-traffic-divert","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपराष्ट्रपति का आगमन आज, बदला रहेगा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपराष्ट्रपति का आगमन आज, बदला रहेगा यातायात
अनिल त्रिपाठी, अमर उजाला ब्यूरो/लखनऊ
Updated Thu, 09 Jan 2014 10:39 AM IST
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी नौ जनवरी को लखनऊ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। उनके आगमन पर यातायात में फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन
यह व्यवस्था सुबह उपराष्ट्रपति के आगमन के एक घंटे पूर्व 10:30 बजे से उनके लौटने शाम करीब छह बजे तक लागू रहेगी।
एक घंटे पूर्व रोके जाएंगे भारी वाहन
कानपुर से आ रहे भारी वाहनों को सरोजनीनगर क्षेत्र के कानपुर हाई-वे पर एक घंटे पूर्व रोक दिया जाएगा। रायबरेली से आने वाले भारी वाहनों को तेलीबाग नहर पुल पर आधा घंटे पूर्व रोक दिया जाएगा। हरदोई से बाराबिरवा आने वाले भारी वाहनों को पारा थाने के पास आधा घंटे पूर्व रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
इधर से न गुजरें
बंदरियाबाग चौराहे से राजभवन होते हुए डीएसओ चौराहे की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। डीएसओ चौराहे से बंदरियाबाग चौराहे की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। क्लार्क अवध तिराहे से सुभाष चौराहा होकर यातायात नहीं जा सकेगा।
विज्ञापन
चिरैया झील से यातायात हिन्दी संस्थान की ओर नहीं जा सकेगा। लालबाग चौराहे से वाहन मेफेयर तिराहा-वाल्मीकि रोड की ओर नहीं जा सकेगा।
परिवर्तन चौराहे से यातायात सुभाष चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। आईटी चौराहे जाने वाले वाहन सुभाष चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगे।
डालीगंज पुल से इक्का तांगा स्टैंड व मनकामेश्वर मंदिर की ओर से यातायात हनुमान सेतु नहीं जा सकेगा। आरबीएल रोड तिराहे से यातायात विश्वविद्यालय /हनुमान सेतु की ओर नहीं जा सकेगा। गौतमपल्ली मोड़ से यातायात ग्यारह गौतमपल्ली की ओर नहीं जा सकेगा।
रोडवेज/ नगर बसों का डायवर्जन
फैजाबाद-बाराबंकी से आने वाले बसें जीटीआई तिराहे बादशाहनगर आईटी कॉलेज की ओर नहीं जा सकेंगी।
आलमबाग डिपो से फैजाबाद, गोंडा व बहराइच जाने वाली बसें कुंवर जगदीश, वीआईपी रोड की ओर नहीं जा सकेंगी। कैसरबाग डिपो सीतापुर रोड जाने वाली बसें हनुमान सेतु/ लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर नहीं जा सकेंगी।