फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   VHP will conduct anti-untouchability campaign with saints

संतों के साथ छुआछूत विरोधी अभियान चलाएगी विहिप

Wed, 02 Sep 2020 12:25 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Wed, 02 Sep 2020 12:25 PM IST
विज्ञापन
VHP will conduct anti-untouchability campaign with saints
विश्व हिंदू परिषद
राम मंदिर निर्माण की शुरुआत के साथ विश्व हिंदू परिषद ने अब नए मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया है। इनमें धर्मांतरण रोकने के साथ छुआछूत विरोधी समरसता अभियान को प्रमुख स्थान दिया गया है। छुआछूत विरोधी अभियान संतों के सहारे 1990 के दशक की तरह चलेगा।  इसके लिए कोरोना का प्रकोप थमने पर सामूहिक भोजों के साथ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की बस्तियों व घरों में संतों और विहिप नेताओं के भोज की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन


विहिप के प्रांत सेवा प्रमुख देवेंद्र कहते हैं कि छुआछूत के बहाने हिंदुओं को बांटने की साजिश सफल नहीं होने दी जाएगी। कोरोना के मद्देनजर फिलहाल उस तरह के भोज नहीं होंगे। तब तक इन बस्तियों में विहिप के पदाधिकारी कोविड-19 की गाइडलाइन के मद्देनजर प्रमुख संतों को लेकर जाएंगे और उन्हें तथ्यों व तर्कों से बताएंगे कि छुआछूत हिंदू संस्कृति का हिस्सा नहीं है। 
विज्ञापन


इसकी शुरुआत फिलहाल सीतापुर के नैमिषारण्य से होगी। वहीं, संगठनात्मक सरोकारों पर ध्यान देते हुए तय कामों के लिए अलग-अलग एक-एक जिला छांटकर वहां मजबूती से काम करने के बाद अन्य जिलों में उसके विस्तार की योजना बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed