{"_id":"5addd1ad4f1c1b3a0b8b623e","slug":"vhp-president-met-with-sant-of-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"हम किसी के विरोध में नहीं बस रामजन्म भूमि पर बने रमणीय मंदिर: ज.गु.पुरूषोत्तमाचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हम किसी के विरोध में नहीं बस रामजन्म भूमि पर बने रमणीय मंदिर: ज.गु.पुरूषोत्तमाचार्य
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 24 Apr 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
विहिप अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोकजे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विहिप के नवनियुक्त अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोकजे व अन्य पदाधिकारियों ने अयोध्या के साधु-संतों से भी आशीर्वाद लिया। सुग्रीव किला में ज.गु.पुरूषोत्तमाचार्य की अध्यक्षता में समारोह का आयोजन कर विहिप के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत सम्मान किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर ज.गु.पुरूषोत्तमाचार्य ने कहा कि रामजन्मभूमि पर रमणीय मंदिर बने यह सबकी कामना है। हम किसी समुदाय के विरोध में नहीं हैं सभी समुदाय का मंगल चाहते हैं। मानवता के पथ का अनुसरण करने पर सबका मंगल होगा।
विज्ञापन
अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोकजे ने कहा कि भारतीय समाज संतों के मार्गदर्शन में चलता रहा है। संतों द्वारा बनाए गए आदर्श, नियम को आधार मानकर समाज चलता है। जब-जब संकट आता है संत ही समाज का नेत़ृत्व करता है।
विज्ञापन
राममंदिर निर्माण भारत में चर्चा का केंद्र बिंदु बन चुका है, संतों के मार्गदर्शन, अनुभव के अनुसार ही मंदिर निर्माण की भूमिका तय होगी। विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि विहिप का स्वभाव ही संतों का आशीर्वाद व मार्गदर्शन है।
बिना संतों के निर्देशन के बिना विहिप कोई कदम आगे नहीं बढ़ाती है उन्होंने कहा कि अब कोई भी बाधा अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण नहीं रोक सकती। समारोह का संचालन विहिप उपाध्यक्ष चंपत राय व शरद शर्मा ने किया।
इस अवसर पर रंगमहल के महंत रामशरण दास, पूर्व सांसद डॉ.रामविलास दास वेदांती,अधिकारी श्रीरामबल्लभाकुंज राजकुमार दास, नाका हनुमानगढ़ी के महंत रामदास, महंत कन्हैयादास रामायणी, महंत नारायणाचार्य, महंत मनमोहन दास, महंत रामकुमार दास, महंत ब़ृजमोहन दास, नागा हरिदास, महंत अवधेश दास, ज्ञानी गुरूजीत सिंह, सरदार चरनजीत सिंह, महंत शशिकांतदास, महंत गिरीश दास, महंत कमलादास रामायणी सहित अन्य संत एवं विहिप के पदाधिकारी मौजूद रहे।