{"_id":"cd9d24fef0ecfb159450ff65a45916f4","slug":"vhp-asks-mulayam-to-support-ram-mandir-issue-in-parliament","type":"story","status":"publish","title_hn":"'राम' के लिए मुलायम के दरबार पहुंचा विश्व हिंदू परिषद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'राम' के लिए मुलायम के दरबार पहुंचा विश्व हिंदू परिषद
लखनऊ/महेंद्र तिवारी/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 17 Aug 2013 07:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसे सपा की बढ़ती ताकत की बानगी कहा जाए या फिर अखिलेश का मैनेजमेंट, आखिरकार विश्व हिंदू परिषद ने राम मंदिर निर्माण के लिए सपा सरकार के आगे घुटने टेक दिए हैं।
विज्ञापन
शनिवार सुबह अशोक सिंघल समेत विश्व हिंदू परिषद के नेताओं का एक दल मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सरकारी आवास पर पहुंचा। यहां उनकी मुलाकात सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और अखिलेश से हुई।
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता के मुताबिक, दल के नेताओं ने अखिलेश और मुलायम से गुजारिश की कि अगर संसद में राम मंदिर का मुद्दा उठे, तो वे इसका समर्थन करें। इस मुलाकात के बाद प्रेस वार्ता में विहिप ने अखिलेश और मुलायम के पुल भी बांधे।
विज्ञापन
दरअसल, विहिप के नेताओं की ये मुलाकात औपचारिक तौर पर 84 कोस परिक्रमा को लेकर हुई थी। इस पर उन्होंने सरकार और प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था और सहयोग की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले हम उस मार्ग का अवलोकन कराएंगे उसके बाद इस दिशा में कदम उठाए जाएंगे।
दो घंटे तक चली इस मुलाकात के कई दूरगामी मायने निकाले जा रहे हैं और विश्लेषक इसे राजनीति से जोड़कर भी देख रहे हैं।
विश्व हिंदू परिषद के इस दल में अशोक सिंघल के साथ पूर्व गृह राज्य मंत्री चिन्मयानंद, कमल नयन, धरमदास, फूलडाल बिहारी दास, महामंडलेश्वर अखिलेश्वरानंद, डॉ. रामेश्वर दास और विहिप के महामंत्री चंपत राय मौजूद थे।