फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   vhp asked cm yogi to remove om prakash rajbhar from cabinet

विहिप की सीएम योगी से मांग, राजभर को तुरंत मंत्रिमंडल से करें बर्खास्त

Fri, 23 Nov 2018 01:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 23 Nov 2018 01:35 PM IST
विज्ञापन
vhp asked cm yogi to remove om prakash rajbhar from cabinet
ओम प्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला
विश्व हिंदू परिषद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पिछड़ा एवं दिव्यांग जन कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर को तुरंत मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है। विहिप के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा कि साधु-संतों पर इस तरह की अमर्यादित टिप्पणी कोई अशिष्ट व्यक्ति ही कर सकता है।
विज्ञापन


राजभर अपनी मर्यादा खो चुके हैं। एक संत के नेतृत्व में चल रही सरकार में होते हुए भी साधु-संतों के बारे में अपमानजनक टिप्पणी उनकी घटिया सोच को ही प्रकट करती है। संतों ने जिस धार्मिक और सांस्कृतिक आंदोलन को निस्वार्थ चलाया, उसे रोजी-रोटी से जोड़ कर बयान देने वाले मंत्री राजभर की सरकार से विदाई नहीं हुई तो संतों-धर्माचार्यों और हिंदू संगठनों का आक्रोश बढ़ेगा। राजभर की बर्खास्तगी से कम कुछ भी स्वीकार नहीं है।
विज्ञापन


क्या कहा था राजभर ने  
 राजभर ने कहा था- ‘साधु-संत राम मंदिर का राग सिर्फ  इसलिए अलापते हैं क्योंकि इससे उनकी रोजी-रोटी चलती है और उनका पेट भरता है। ये न तो खेती करते हैं और न ही मेहनत का कोई दूसरा काम। उनकी आमदनी का कोई दूसरा जरिया नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए वे मंदिर राग अलापकर अपनी रोजी-रोटी का इंतजाम करते हैं। मंदिर को लेकर उनके मन में कोई आस्था नहीं होती। मेरी बात से यदि साधु-संत नाराज होते हैं तो कोई फिक्र नहीं। नाराज होकर वे मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed