{"_id":"5f819a508ebc3e9bb2207027","slug":"vertika-singh-filed-petition-to-reject-closure-report-against-ikbal-ansari-and-others","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह ने इकबाल अंसारी के खिलाफ मुकदमे में लगी क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ दी अर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह ने इकबाल अंसारी के खिलाफ मुकदमे में लगी क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ दी अर्जी
Sat, 10 Oct 2020 04:56 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 10 Oct 2020 04:56 PM IST
विज्ञापन
इकबाल अंसारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह ने बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी समेत अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट को चुनौती देने के लिए विरोध याचिका दायर की है।
विज्ञापन
इस याचिका में विवेचना में तमाम खामियों को दर्शाते हुए क्लोजर रिपोर्ट निरस्त करने की मांग की गई है। इस पर सुनवाई के लिए कोर्ट ने अगली पेशी 14 अक्तूबर नियत की है। यह विरोध याचिका सिविल जज सीनियर डिविजन फास्ट ट्रैक कोर्ट के जज अभिनव तिवारी की अदालत में दायर की गई है।
विज्ञापन
बता दें कि अदालत के आदेश पर 19 सितंबर 2019 को मामले में इकबाल अंसारी समेत अन्य लोगों के खिलाफ जान से मार डालने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ था। इसमें विवेचना के बाद फाइनल रिपोर्ट लगा दी गई थी। इसी रिपोर्ट को खारिज करने के लिए वर्तिका सिंह ने अपने वकील के माध्यम से विरोध याचिका दायर की है।
विज्ञापन