फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   verification start after ajit singh murder

गैंगवार के बाद शुरू हुआ अपार्टमेंट में सत्यापन का काम

Wed, 13 Jan 2021 01:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
verification start after ajit singh murder
लखनऊ। विभूतिखंड के कठौता चौराहे पर 6 जनवरी को हुए गैंगवार ने कमिश्नरेट पुलिस को हरकत में ला लिया है। इस गैंगवार की पूरी कहानी राजधानी के नव विकसित इलाकों में बने अपार्टमेंट में रची गई थी। यहीं पर वारदात के पहले और बाद में अपराधियों को संरक्षण दिया गया था। पुलिस ने अपार्टमेंट में रहने वाले अराजकतत्वों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत सभी फ्लैट में रहने वालों की कुंडली खंगाली जा रही है। उनकी पूरी जानकारी थानावार जुटाई जा रही है। पुलिस ने इसके लिए एक विशेष तरीके का फार्मेट भी तैयार किया है जिसकी एक प्रति फ्लैट मालिक को सत्यापन के बाद सुपुर्द कर दी जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने इन नई कॉलोनियोें के हाईराइज अपार्टमेंट और बिला में रहने वाले लोगों का ब्योरा जुटाने का विशेष अभियान शुरू करने का निर्देश दिया है। इसके तहत गोमतीनगर, गोमतीनगर विस्तार, विभूतिखंड, चिनहट, सुशांत गोल्फ सिटी, पीजीआई, गुडंबा, जानकीपुरम, मड़ियांव सहित नव विकसित कॉलोनियों वाले थानाक्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जाना है। इसकी शुरूआत भी हो गई है। प्रत्येक दरोगा को इसके लिए विशेष टास्क दिया गया है। इस योजना को सफल बनाने के लिए पुलिस टीम ने आवासीय समिति से भी संपर्क करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

इस सत्यापन कार्य को दो श्रेणियों में बांटकर किया जाना है। पहली श्रेणी में किराएदार का सत्यापन व दूसरी श्रेणी में अपार्टमेंट के सोसायटी के लोगों द्वारा रहने वालों की पूरी सूचना देनी होगी। सत्यापन के बाद रिपोर्ट पुलिस कमिश्नर कार्यालय भेजी जाएगी। पुलिस ने इसके लिए आवेदन पत्र का फार्मेट भी तैयार कर बांटना शुरू कर दिया है। वहीं जो लोग आवेदन नहीं भर पा रहे हैं। वह सीधे पुलिस कमिश्नर से के वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। उनका ऑनलाइन सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed