फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vehicles collided, father died, son injured

Lucknow News: वाहन भिड़े, पिता की मौत, पुत्र घायल

Sun, 06 Apr 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 06 Apr 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Vehicles collided, father died, son injured
मुसाफिरखाना के गुन्नौर गांव  में दुर्घटना के बाद रोते मृत मोहित के परिजन।-स्रोत : परिजन  
अमेठी सिटी। मुसाफिरखाना के गुन्नौर गांव निवासी मोहित प्रजापति (27) की शुक्रवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उनका चार साल का पुत्र हेमराज गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा गौरीगंज से गुजरने वाले मुसाफिरखाना मार्ग पर रामगंज कौहार के पास हुआ, जब मोहित अपनी बाइक पर बेटे के साथ ससुराल गौरीगंज के दौलतपुर जा रहे थे और अज्ञात वाहन से टकरा गए।
विज्ञापन



मोहित के पिता भवानी प्रसाद ने बताया कि उनका बेटा गौरीगंज के दौलतपुर स्थित ससुराल में रहता था और शुक्रवार को बाइक से नाती हेमराज के साथ घर गुन्नौर आया था। रात को मोहित अपने बेटे के साथ ससुराल लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ। वह बताते हैं कि हादसे के बाद फोन पर जानकारी मिली कि उनका बेटा और नाती घायल हो गए हैं।
विज्ञापन



परिजन जब अस्पताल पहुंचे, तो उन्हें बेटे की मौत की खबर मिली। नाती का उपचार चल रहा है। इंस्पेक्टर श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और वाहन व चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed