फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   vehicle will be seize on breaking traffic rules repeatedly

बार-बार यातायात नियमों के उल्लंघन पर पंजीयन रद्द करके जब्त होगा वाहन

Tue, 25 Jun 2019 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
vehicle will be seize on breaking traffic rules repeatedly
सुधर जाएं नहीं तो बार-बार यातायात नियम तोड़ने पर पंजीयन रद्द कर जब्त होगा वाहन
विज्ञापन

यातायात नियमों के उल्लंघन पर सिर्फ जुर्माना ही अदा न करें बल्कि आदत भी सुधार लें। बार-बार उल्लंघन पर वाहन का रजिस्ट्रेशन निरस्त करके उसे जब्त किया जा सकता है।
पुलिस ने चार से अधिक चालान वाले 574 वाहनों को चिह्नित करके आरटीओ से रजिस्ट्रेशन निरस्त करने की सिफारिश की है।
अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि समीक्षा में पाया गया कि कई लोग चालान पर जुर्माना अदा करने के बाद भी यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।
विज्ञापन

इनमें हेलमेट, सीट बेल्ट न लगाने, सिग्नल को अनदेखा करके चौराहा पार करने, तेजरफ्तार से वाहन चलाने या नो-पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने पर चार या उससे अधिक बार चालान वाले 574 दो व चार पहिया वाहनों को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक नगर पूर्वी सुरेश चंद्र रावत के माध्यम से आरटीओ एके सिंह को चिह्नित वाहनों की सूची के साथ पत्र भेजकर रजिस्ट्रेशन निरस्त करने की सिफारिश की गई है।

पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा के मद्देनजर उच्च न्यायालय की तरफ से गठित कमेटी ने भी तीन या उससे अधिक बार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों का पंजीयन रद्द करने को कहा है।
पंजीयन निरस्त हो चुके वाहन को चलाते पाए जाने पर पुलिस संबंधित गाड़ी को सीज करने के साथ लावारिस मानकर जब्त कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed