{"_id":"5df5f3478ebc3e87a3594709","slug":"vegetables-theft-in-laharpur-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: चोरों ने सब्जी विक्रेता के यहां बोला धावा, हजारों का प्याज चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: चोरों ने सब्जी विक्रेता के यहां बोला धावा, हजारों का प्याज चोरी
Sun, 15 Dec 2019 02:20 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 15 Dec 2019 02:20 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर के लहरपुर कोतवाली इलाके में शुक्रवार रात को चोरों ने एक सब्जी की दुकान में धावा बोल दिया और करीब पंद्रह हजार की सब्जियां उठा ले गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
बेहटी मोहल्ला स्थित सब्जीमंडी में सब्जी विक्रेता राजेश ने बताया कि शुक्रवार की रात चोरों ने उनकी दुकान से 70 किलो प्याज, 20 किलो लहसुन, 25 किलो अदरक सहित कुछ अन्य सब्जियां चोरी कर ली।
विज्ञापन
दुकानदार ने बताया कि लगभग 15 हजार की सब्जियां चोरी हो गईं। दुकानदार द्वारा चोरी की सूचना पुलिस को दी गई है। नगर चौकी प्रभारी रोहित दुबे ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। कार्रवाई की जा रही है। दुकानदार द्वारा कोई भी तहरीर अभी तक नहीं दी गई है।
विज्ञापन