फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vegetable vendor killed customer in lucknow

लखनऊ : उधारी को लेकर भड़का सब्जी विक्रेता, ग्राहक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा

Fri, 29 Jun 2018 02:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 29 Jun 2018 02:06 PM IST
विज्ञापन
Vegetable vendor killed customer in lucknow
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
लखनऊ के दुबग्गा सब्जी मंडी में शुक्रवार को एक सब्जी विक्रेता और ग्राहक के बीच विवाद इतना बढ़ा कि विक्रेता ने उसे पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। युवक को तत्काल ट्रॉमा ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


दुबग्गा सब्जी मंडी में थोक और फुटकर सब्जी विक्रेता दोनों ही अपनी दुकानें लगाते हैं। फुटकर विक्रेता इलियास भी यहां सब्जी बेचता है। मंडी के अन्य दुकानदारों व प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह ठाकुरगंज के गऊघाट अहमदगंज निवासी जाकिर (22), इलियास की दुकान पर अदरक खरीदने पहुंचा। लोगों ने बताया कि जाकिर अकसर इलियास से उधारी पर सब्जी ले जाया करता था।
विज्ञापन


शुक्रवार को जब वह इलियास के पास पहुंचा तो इलियास ने ये कहते हुए सब्जी देने से मना कर दिया कि पहले पुराना उधारी चुकता करो। जाकिर ने कहा कि आज सब्जी दे दो, जल्द ही सारे पैसे दे दूंगा लेकिन इलियास नहीं माना। इसी को लेकर पहले दोनों में बहस हुई फिर गाली-गलौज शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो किलो के बट्टे से किया वार

Vegetable vendor killed customer in lucknow
इतने में इलियास ने जाकिर को पीटना शुरू कर दिया। बगल में ही सब्जी लगाने वाला शादाब उर्फ सोनू ने भी जाकिर पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों सब्जी विक्रेताओं ने दो किलो के बट्टे से जाकिर के सीने पर वार किया जिससे वह मरणासन्न हो गया। जाकिर के बेहोश होते ही मंडी में भगदड़ मच गई। इसी बीच इलियास भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाकिर को तत्काल ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

उधर, इलियास और सोनू को पकड़ने के लिए पुलिस ने घेराबंदी की। कुछ ही देर में दुबग्गा के पास से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। दोनों सीता विहार कॉलोनी के निवासी हैं।

कुछ लोगों ने कहा कि इलियास अवैध रूप से यहां सब्जी की दुकान लगाता है लेकिन मंडी प्रभारी अमित यादव ने इसे नकारते हुए कहा कि इलियास के पास मंडी में दुकान लगाने के लिए लाइसेंस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed