{"_id":"6403174227ec37bb69076493","slug":"vegetable-vendor-found-dead-near-his-home-in-sitapur-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: सब्जी विक्रेता की धारदार हथियारों से वार कर हत्या, छप्पर के नीचे मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: सब्जी विक्रेता की धारदार हथियारों से वार कर हत्या, छप्पर के नीचे मिला शव
Sat, 04 Mar 2023 03:32 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 04 Mar 2023 03:32 PM IST
सार
सीतापुर जिले के सदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सब्जी विक्रेता का शव उसके घर के बाहर पड़ा मिला। उसके मुंह में कपड़ा ठुंसा हुआ था।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण और पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर जिले के सदरपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव में छप्पर के नीचे सोए सब्जी विक्रेता की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह परिजनों को घटना का पता चला तो पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
लक्ष्मणपुर निवासी रामेश्वर प्रजापति (65) खेती करते थे और सब्जी बेचते थे। उनके मकान का निर्माण हो रहा है। इसके कारण मकान के बाहर पड़े छप्पर के नीचे ही वह सोता था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अयोध्या में मस्जिद निर्माण को मंजूरी, दो साल बाद स्वीकृत हुआ नक्शा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - योगी सरकार का स्पष्ट जवाब, बेरोजगारी भत्ता देने का कोई विचार नहीं
शनिवार सुबह उसका शव छप्पर के नीचे पड़ा मिला। उसके मुंह में कपड़ा ठुंसा हुआ था और धारदार हथियारों से शरीर और चेहरे पर वार किए गए थे। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ रविशंकर प्रसाद मौके पर पहुंच गए हैं। घटना की जांच की जा रही है।