फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vedam World School mega launching in Barabanki.

Vedam World School: वेदम वर्ल्ड स्कूल की मेगा लॉन्चिंग, शिक्षा-संस्कृति का नया अध्याय शुरू

Sun, 30 Mar 2025 10:50 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Sun, 30 Mar 2025 10:50 PM IST
सार

नवरात्र के पहले दिन बाराबंकी में वेदम वर्ल्ड स्कूल की मेगा लांचिंग हुई। इस मौके पर दो मंत्री, शिक्षाविद व काफी संख्या में अभिभावक इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें।

विज्ञापन
Vedam World School mega launching in Barabanki.
लांचिंग के अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देते कलाकार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

चैत नवरात्र के पहले दिन बाराबंकी में एक नई शैक्षिक क्रांति की शुरुआत हुई। मौका था रविवार को लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर शहर के निकट असेनी के पास स्थित वेदम वर्ल्ड स्कूल की मेगा लांचिंग का। प्रदेश सरकार के दो मंत्री, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में मौजूद शिक्षाविद व अभिभावक इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने।
विज्ञापन


वेदम स्कूल के शुभारंभ को लेकर सुबह से ही उत्सव का माहौल था। स्कूल परिसर जगमगा रहा था। कार्यक्रम शुरुआत प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण और दिव्यांग सशक्तिकरण राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप व भाजपा की प्रदेश महामंत्री व पूर्व सांसद प्रियंका रावत द्वारा की गई। दूसरे सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने इस स्कूल का भ्रमण किया और मॉडल का लोकार्पण कर विधिवत लांचिंग की। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना और नृत्य गणेशा के साथ हुई। कलाकारों ने कथक और भारतीय पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। शाम को बच्चों ने सात्विक और वैदिक पारंपरिक परिधान पहनकर मां भगवती की स्तुति वंदना की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - वेदम वर्ल्ड स्कूल का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच उद्घाटन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


VIDEO - वेदम वर्ल्ड स्कूल के उद्घाटन में पहुंचे मंत्री नरेंद्र कश्यप, कई BJP नेता भी हुए शामिल


कार्यक्रम में स्कूल के सह-संस्थापक आईआईटीयन निखिल जैन और आदित्य गोयल ने भी भाग लिया। साथ ही अमर उजाला अकादमिक उत्कृष्ट विभाग की ऋषिका शर्मा और विद्यालय की प्रधानाचार्या उमा जोशी ने विद्यालय के उद्देश्यों और दृष्टिकोण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उद्घाटन के मौके पर एक विशेष वीडियो भी लॉन्च किया गया, जिसमें विद्यालय की प्रमुख विशेषताओं और भविष्य की योजनाओं को दिखाया गया।

कठपुतली, मैजिक व पपेट शो में मस्त हुए बच्चे
इस मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी उपस्थित दर्शकों का दिल जीत लिया। कठपुतली शो, मैजिक शो और पपेट शो ने बच्चों और अभिभावकों को गहरी छाप छोड़ी। बच्चों के लिए आकर्षक झूले, बाउंसी और गेम्स का आयोजन किया गया, जिससे उन्होंने पूरा आनंद लिया। स्कूल में बच्चों के लिए कई म्यूचुअल खेलों की व्यवस्था की गई थी, जिनमें जॉइंट लूडो, बोलिंग, गन शूटिंग गेम जैसे दिलचस्प खेल शामिल थे। बच्चों ने इन खेलों में भाग लेकर और उत्साह के साथ अपने समय का आनंद लिया।


प्रेरणादायक है वेदम स्कूल की शिक्षापद्धति : नरेंद्र कश्यप
राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने भी कहा, कि वैदिक शिक्षा वह माध्यम है, जो किसी भी व्यक्ति को विश्व स्तर पर पहचान दिला सकता है। स्वामी रामभद्राचार्य इस बात प्रमाण हैं। दो साल की उम्र में दृष्टिबाधित होते हुए उन्होंने सैकड़ों पुस्तकें लिख डाली। वेदम स्कूल का मॉडल व शिक्षा पद्धति प्रेरणादायक है, यह पूरी दुनिया में अमर उजाला द्वारा किए गए प्रयासों का प्रमाण है।

सांस्कृति को संरक्षित करेगा वेदम वर्ल्ड स्कूल : सतीश शर्मा
राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि वेदम वर्ल्ड स्कूल न केवल उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करेगा, बल्कि यह हमारे वेदों और सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित करते हुए छात्रों को एक नई दिशा देगा। यह कदम शिक्षा के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होगा। अमर उजाला का यह प्रयास शिक्षा के क्षेत्र में एक कई क्रांति लाएगा।

नवरात्र की धार्मिक आस्था का संगम
नवरात्र के पहले दिन, समारोह में आए सभी अभिभावकों और अतिथियों को फलाहार कराया गया। साथ ही, भजन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी हुआ, जिससे एक आध्यात्मिक वातावरण बना और उपस्थित सभी लोग धार्मिक आस्था से जुड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed