{"_id":"63bb298fe73da44dd922bd09","slug":"vc-invigilate-for-convocation-lucknow-news-lko6657184127","type":"story","status":"publish","title_hn":"लविवि : वीसी ने दीक्षांत की तैयारियों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लविवि : वीसी ने दीक्षांत की तैयारियों का किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। लविवि के 21 जनवरी को होने वाले दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि का नाम तय होने के बाद तैयारियां तेज हो गई हैं। कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने सभी अधिकारियों के साथ न्यू कैंपस में तैयारियों की जानकारी ली। हालांकि अभी तक विवि प्रशासन की ओर से दीक्षांत की तैयारियों के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन नहीं किया जा सका है।
कुलाधिपति व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की मंशा के अनुरूप विवि प्रशासन पहली बार न्यू कैंपस में दीक्षांत समारोह का आयोजन करने जा रहा है। रविवार को न्यू कैंपस पहुंचे प्रो. राय ने अतिथियों के आने, उनके बैठने, शैक्षिक यात्रा निकलने से लेकर अन्य सभी चीजों के बारे में जानकारी ली। साथ ही समय से तैयारी पूरी करने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए। निरीक्षण में रजिस्ट्रार संजय मेधावी, परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी, डीएसडब्ल्यू प्रो. पूनम टंडन आदि अधिकारी शामिल रहे। लविवि प्रशासन इस बार भी दीक्षांत समारोह की लाइव स्ट्रीमिंग कराएगा।
पुस्तक विमोचन की मांगी जानकारी
लखनऊ। विवि के 65वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल द्वारा पुस्तक विमोचन कराने के इच्छुक शिक्षकों से विवि प्रशासन ने जानकारी मांगी है। रजिस्ट्रार संजय मेधावी ने सभी विभागाध्यक्षों को पत्र भेजकर इच्छुक शिक्षकों से पुस्तक की पांच प्रतियों के साथ विस्तृत जानकारी सोमवार तक उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन
बनर्जी रिसर्च पुरस्कार की मांगी जानकारी
लविवि प्रशासन ने दीक्षांत समारोह में दिए जाने वाले बनर्जी रिसर्च पुरस्कार सत्र 2021-22 के लिए विद्यार्थियों से आवेदन मांगे हैं। रजिस्ट्रार की ओर से सभी विभागाध्यक्षों को पत्र भेजकर कहा गया है कि इसके लिए वे अपने विभाग के विद्यार्थियों से इसके लिए निर्धारित फार्मेट में आवेदन नौ जनवरी तक उपलब्ध कराएं। साथ ही मूल शोध ग्रंथ भी उपलब्ध कराएं।