फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   vasundhara kumari will contest from dumariyaganj

कांग्रेस ने चली पाल के खिलाफ ये चाल

Wed, 26 Mar 2014 10:44 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 26 Mar 2014 10:44 AM IST
विज्ञापन
vasundhara kumari will contest from dumariyaganj

कांग्रेस ने प्रदेश में दो लोकसभा सीटों के टिकट बदल दिए हैं।

विज्ञापन
सिद्धार्थनगर की बांसी सीट से भाजपा विधायक जय प्रताप सिंह की पत्नी वसुंधरा कुमारी को डुमरियागंज से टिकट दे दिया गया है।


कांग्रेस ने डुमरियागंज से जगदंबिका पाल को कड़ी टक्कर देने की रणनीति के तहत टिकट बदला है। पाल हाल ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं।

वे एक बार फिर डुमरियागंज से ही भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। इसी को देखते हुए कांग्रेस ने अब भाजपा विधायक की पत्नी वसुंधरा कुमारी को मैदान में उतार दिया है।


युवा प्रत्याशी तरुण पटेल को कांग्रेस ने चंदौली में एडजस्ट किया है। गोंडा के रहने वाले तरुण पटेल पहले लखनऊ लोकसभा सीट से टिकट मांग रहे थे।

कांग्रेस ने बाद में उन्हें डुमरियागंज का टिकट दिया। तरुण ने डुमरियागंज से चुनाव लड़ने की तैयारी भी शुरू कर दी थी, लेकिन अब उन्हें चंदौली सीट से टिकट दे दिया गया है।

यहां पर पार्टी ने पहले सतीश बिंद को प्रत्याशी घोषित किया था। उनका टिकट काटकर तरुण पटेल को दिया गया है।

उधर, कांग्रेस में वाराणसी सीट से दिग्विजय सिंह या फिर फिल्म अभिनेत्री रेखा के नाम की चर्चा है। पहले कर्ण सिंह के चुनाव लड़ने की चर्चा थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed