फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vasu and Vishal secured the win for Gorakhpur.

Lucknow News: वासु और विशाल ने गोरखपुर को दिलाई जीत

Sun, 23 Aug 2026 02:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Vasu and Vishal secured the win for Gorakhpur.
इकाना में यूपी टी20 लीग के तहत गोरखपुर लायंस और काशी रुद्रास के बीच  खेला गया मुकाबला
लखनऊ। तेज गेंदबाज वासु वत्स (3-0-14-4) और लेग स्पिनर विशाल निषाद (4-0-19-4) के दम पर गौर गोरखपुर लायंस ने यूपी टी-20 लीग में दूसरी जीत दर्ज की। टीम ने मजबूत काशी रुद्रास को आठ विकेट से मात दी। काशी के 139 रन के लक्ष्य को गोरखपुर ने 14.4 ओवर में दो विकेट खोकर प्राप्त किया।
विज्ञापन

इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी काशी रुद्रास को 24 रन के योग पर पहला झटका लगा, जब अभिषेक 11 रन बनाकर वासु का पहला शिकार बने। तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान करन शर्मा लंबी पारी खेलने में नाकाम रहे और 17 रन बनाकर विशाल निषाद की गेंद पर सिद्धार्थ को कैच दे बैठे। दूसरे सलामी बल्लेबाज साहब युवराज सिंह 34 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 43 रन की पारी खेलकर विशाल निषाद का दूसरा शिकार बने। इसके बाद काशी की पारी लड़खड़ा गई और टीम नौ विकेट खोकर 138 रन बना सकी। वासु और विशाल ने चार-चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। जवाब में गोरखपुर के लिए अभय प्रताप और आर्यन चौधरी ने पहले विकेट के लिए महज 2.5 ओवर में 41 रन जोड़े। अभय 11 गेंदों पर 24 रन बनाकर विजय यादव की गेंद पर बोल्ड हुए।
विज्ञापन

तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान आर्यन जुयाल ने आर्यन चौधरी के साथ दूसरे विकेट के लिए 70 गेंदों पर 97 रन जोड़कर गोरखपुर को जीत के करीब पहुंचाया। आर्यन 32 गेंदों पर दो चौके और दो छक्कों की मदद से 43 रन बनाकर आउट हुए, जबकि आर्यन चौधरी 44 गेंदों पर तीन चौके और सात छक्कों की मदद से 68 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

करन शर्मा 1500 से अधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज
करन शर्मा लीग में 1500 से अधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने आज 17 रन बनाकर 1505 रन पूरे कर लिए। उन्होंने 40 मैचों में 12 अर्धशतक व दो शतक जड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की। हालांकि 1500 से अधिक रन बनाने के मामले में कानपुर के कप्तान समीर रिजवी शीर्ष पर हैं, जिन्होंने एक दिन पहले 1563 रन पूरे किए। समीर ने 37 मैचों में 11 अर्धशतक व दो शतक पूरे पूरे करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।

इकाना में यूपी टी20 लीग के तहत गोरखपुर लायंस और काशी रुद्रास के बीच  खेला गया मुकाबला

इकाना में यूपी टी20 लीग के तहत गोरखपुर लायंस और काशी रुद्रास के बीच  खेला गया मुकाबला

इकाना में यूपी टी20 लीग के तहत गोरखपुर लायंस और काशी रुद्रास के बीच  खेला गया मुकाबला

इकाना में यूपी टी20 लीग के तहत गोरखपुर लायंस और काशी रुद्रास के बीच  खेला गया मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed