{"_id":"59f861ec4f1c1bec538ba3cd","slug":"vaseem-rizvi-met-sri-sri-ravi-shankar","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीश्री से मिले शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन, बोले- अयोध्या में ही बने राम मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीश्री से मिले शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन, बोले- अयोध्या में ही बने राम मंदिर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 31 Oct 2017 05:13 PM IST
विज्ञापन
श्रीश्री रविशंकर के साथ वसीम रिजवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या में राम मंदिर विवाद को सुलझाने के मुद्दे पर मंगलवार को शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सय्यद वसीम रिजवी ने बंगलूरू में श्रीश्री रविशंकर से मुलाकात की। मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए वसीम रिजवी ने कहा कि हम अयोध्या में ही राम मंदिर के निर्माण के पक्ष में हैं। शिया वक्फ बोर्ड श्रीराम के नाम पर झगड़ा नही समझौता चाहता है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के संस्थापक और आध्यात्मिक गुरू श्रीश्री रविशंकर ने राम मंदिर मुद्दा सुलझाने के लिए मोर्चा संभाल रखा है। वह कोर्ट से बाहर इस मुद्दे का हल निकालने की दिशा में काम कर रहे हैं। निर्मोही अखाड़ा के आचार्य रामदास समेत कई इमामों और हिंदू धर्मगुरुओं ने भी उनकी पहल का स्वागत किया है।
विज्ञापन
इसी संबंध में आज शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सय्यद वसीम रिजवी उनसे मुलाकात करने बंगलूरू पहुंचे थे। वसीम रिजवी ने श्रीश्री की पहल पर सहमति जताई। साथ ही उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर बातचीत के लिए अमन पसंद लोगों को ही शामिल किया जाए।
विज्ञापन
मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि उनका इससे कोई मतलब नहीं है, सिर्फ शिया वक्फ बोर्ड को इस मामले निर्णय लेने का अधिकार है।