फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   vaseem rizvi met sri sri ravi shankar

श्रीश्री से मिले शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन, बोले- अयोध्या में ही बने राम मंदिर

Tue, 31 Oct 2017 05:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 31 Oct 2017 05:13 PM IST
विज्ञापन
vaseem rizvi met sri sri ravi shankar
श्रीश्री रविशंकर के साथ वसीम रिजवी

अयोध्या में राम मंदिर विवाद को सुलझाने के मुद्दे पर मंगलवार को शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सय्यद वसीम रिजवी ने बंगलूरू में श्रीश्री रविशंकर से मुलाकात की। मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए वसीम रिजवी ने कहा कि हम अयोध्या में ही राम मंदिर के निर्माण के पक्ष में हैं। शिया वक्फ बोर्ड श्रीराम के नाम पर झगड़ा नही समझौता चाहता है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के संस्‍थापक और आध्यात्मिक गुरू श्रीश्री रविशंकर ने राम मंदिर मुद्दा सुलझाने के लिए मोर्चा संभाल रखा है। वह कोर्ट से बाहर इस मुद्दे का हल निकालने की दिशा में काम कर रहे हैं। निर्मोही अखाड़ा के आचार्य रामदास समेत कई इमामों और हिंदू धर्मगुरुओं ने भी उनकी पहल का स्वागत किया है। 
विज्ञापन


इसी संबंध में आज शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सय्यद वसीम रिजवी उनसे मुलाकात करने बंगलूरू पहुंचे थे। वसीम रिजवी ने श्रीश्री की पहल पर सहमति जताई। साथ ही उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर बातचीत के लिए अमन पसंद लोगों को ही शामिल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि उनका इससे कोई मतलब नहीं है, सिर्फ शिया वक्फ बोर्ड को इस मामले निर्णय लेने का अधिकार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed