संचालन से 33 मिनट पहले वरुणा एक्सप्रेस निरस्त, यात्रियों ने जमकर किया हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे अफसरों की मनमानी के चलते मंगलवार को सुबह वाराणसी सहित कई शहरों से कानपुर जाने वाले यात्रियों की यात्रा उस समय अधर में लटक गई, जब वरुणा एक्सप्रेस को लखनऊ में अचानक निरस्त कर दिया गया।
यानी वरुणा एक्सप्रेस वाराणसी से लखनऊ के चारबाग स्टेशन पहुंची पर यहां से संचालन से ठीक 33 मिनट पहले वरुणा एक्सप्रेस को निरस्त करने की घोषणा हुई तो यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। यहीं नहीं यात्री इतने नाराज हो गये कि वह अधिकारियों के कक्ष के सामने हंगामा करके वरुणा एक्सप्रेस का संचालन करने की मांग उठाई।
अफसरों ने वरुणा एक्सप्रेस को तकनीकी खामियों के चलते निरस्त करना बताकर पल्ला झाड़ लिया। ट्रेन नंबर 24227 वरुणा एक्सप्रेस का संचालन वाराणसी से लखनऊ के रास्ते कानपुर तक किया जाता है। इससे चारबाग स्टेशन से काफी दैनिक यात्री रोजाना कानपुर तक सफर करते हैं। चारबाग स्टेशन पर यात्री ट्रेन का इंतजार कर रहे थे कि संचालन से 33 मिनट पहले निरस्त होने की घोषणा हुई। इससे नाराज यात्री प्लेटफार्म नंबर एक स्थित डिप्टी एसएस के कार्यालय पहुंच गए और हंगामा करना शुरू कर दिया।
इसके पहले भी ट्रेनों हो चुकी हैं निरस्त
यात्रियों का आरोप था कि प्रशासन फरवरी में कई बार बगैर सूचना के वरुणा एक्सप्रेस का संचालन निरस्त कर चुका है। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे पहले वरुणा एक्सप्रेस का संचालन 16 एवं 17 फरवरी को भी अचानक निरस्त किया जा चुका है।
इसके अतिरिक्त ट्रेन नंबर 64205 लखनऊ जंक्शन.-कानपुर सेंट्रल मेमू, 64210 कानपुर सेंट्रल-लखनऊ जंक्शन मेमू, 64201 चारबाग-कानपुर एवं 64206 कानपुर-लखनऊ जंक्शन मेमू ट्रेन का संचालन भी मंगलवार को निरस्त कर दिया गया जिससे कानपुर जाने वाले यात्रियों को दिक्कत हुई।