फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   varun gandhi says caste based politics not good for society.

राजनीति में धर्म, जाति व क्षेत्रवाद देश के लिए शुभ संकेत नहीं: भाजपा सांसद वरुण गांधी

Tue, 01 May 2018 02:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कादीपुर (सुल्तानपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कादीपुर (सुल्तानपुर) Updated Tue, 01 May 2018 02:02 AM IST
विज्ञापन
varun gandhi says caste based politics not good for society.
भाजपा सांसद वरुण गांधी - फोटो : amar ujala

आज राजनीति में जाति, धर्म व क्षेत्रवाद हावी हो रहा है। यह देश के लिए शुभ संकेत नहीं है। देश में एक ऐसा समय आएगा, जब राजनीति केवल मुद्दों पर होगी। यह बातें भाजपा के सांसद वरुण गांधी ने सोमवार को अधिवक्ता सभागार में बार एसोसिएशन के सम्मान समारोह के दौरान कहीं।

विज्ञापन


वरुण गांधी ने कहा कि आज लोग राजनीति में अगले चुनाव की तैयारी में व्यस्त रहते हैं। हम चुनाव की तैयारी नहीं अपितु राष्ट्र हित की सोच को लेकर आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं। इंसान बनने के लिए संस्कार आवश्यक है। संस्कार व्यक्ति को जिंदगी जीने की कला सिखाता है।
विज्ञापन


सांसद ने अधिवक्ता चैंबर के विस्तार के लिए अपनी निधि से 20 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर बार अध्यक्ष राजेश कुमार पांडे, एलडर्स कमेटी के चेयरमैन लालशंकर सिंह, करुणा शंकर द्विवेदी, संदीप प्रताप, आशुतोष सिंह समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद, सांसद वरुण गांधी मलिकपुर नोनरा गांव पहुंचे और उन्होंने शहीद महेंद्र यादव की प्रतिमा का लोकार्पण किया। मलिकपुर नोनरा गांव के राम शब्द यादव के पुत्र स्व. महेंद्र यादव बीएसएफ में बीते आठ अगस्त 2016 को कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे। शहीद के पिता ने अपने निजी खर्च पर खालिसपुर मुबारकपुर में शहीद की प्रतिमा का निर्माण कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed