फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   varun gandhi contest from sultanpur

राहुल से अब सीधे टकराएंगे वरुण गांधी!

Thu, 06 Feb 2014 01:42 PM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 06 Feb 2014 01:42 PM IST
विज्ञापन
varun gandhi contest from sultanpur

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वरुण गांधी के सुल्तानपुर से चुनाव लड़ने के फैसले के साथ एक बार फिर इंदिरा-नेहरू घराने के चुनावी मुकाबले आंखों के सामने घूमने लगे हैं।

विज्ञापन


हालांकि वरुण और राहुल तो अलग-अलग चुनाव क्षेत्रों से लड़ रहे हैं, लेकिन अतीत पर नजर डालें तो 1984 में नेहरू परिवार के दो सदस्यों राजीव गांधी और मेनका गांधी में आमने-सामने चुनावी जंग हो चुकी है।
विज्ञापन


नेहरू परिवार को चुनौतियों की बात करें तो एक खास बात और सामने आती है। इस परिवार को चुनौती हमेशा अपनों से ही मिली, जिनका कभी भाजपा ने इस्तेमाल किया तो कभी जनता पार्टी ने।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 1984 में इंदिरा गांधी की मृत्यु के बाद हुए लोकसभा चुनाव में राजीव गांधी अमेठी से चुनाव लड़ रहे थे। ऐसा लग रहा था कि राजीव को कोई चुनौती नहीं मिलने वाली, पर उन्हीं के परिवार की मेनका गांधी संजय विचार मंच से अमेठी में चुनाव मैदान में उतर पड़ीं।


उन्होंने नेहरू परिवार पर कई हमले किए। हालांकि राजीव गांधी ने आरोपों का जवाब हमेशा टाल दिया। मेनका चुनाव तो नहीं जीत सकीं लेकिन इस मुकाबले की चर्चा लंबे समय तक रही। चुनाव हारने के बाद मेनका ने कांग्रेस आैर राजीव गांधी पर बूथ कैप्चरिंग और बेईमानी का आरोप लगाया।


कैसे होंगे इस जंग के रंग

वरुण और राहुल के अगल-बगल की सीटों पर अलग-अलग पार्टियों से चुनाव लड़ने के फैसले से तमाम जिज्ञासाएं पैदा हो रही हैं। खास तौर से यह कि इस जंग के रंग क्या होंगे? वरुण अभी तक राहुल व प्रियंका तथा अपनी ताई सोनिया गांधी की रीति-नीति पर बोलने से परहेज करते रहे हैं।



अब जब वे राहुल के पड़ोस की सीट पर भाजपा से मैदान में उतर रहे हैं तो भी क्या वे इस मर्यादा का पालन करेंगे या फिर अपनी मां का अनुसरण करते हुए राहुल पर हमला बोलेंगे?

एक ही खानदान के ये दो नौजवान सिर्फ अपने क्षेत्रों तक सीमित रहेंगे या अपनी-अपनी पार्टी के प्रत्याशियों को जीत दिलाने की कोशिश करेंगे?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed