{"_id":"5ff07f3b8ebc3e40fb19864a","slug":"vartika-singh-filed-defamation-case-against-union-minister-smriti-irani-in-sultanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह ने केंद्रीय मंत्री स्मृति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, दंडित करने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह ने केंद्रीय मंत्री स्मृति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, दंडित करने की मांग की
Sat, 02 Jan 2021 07:43 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 02 Jan 2021 07:43 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट पहुंचीं वर्तिका सिंह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री एवं अमेठी सांसद स्मृति ईरानी के खिलाफ शनिवार को अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह ने स्पेशल जज एमपी/एमएलए पीके जयंत की कोर्ट में मानहानि करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा (परिवाद) दायर किया है। अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज ने केंद्रीय मंत्री को तलब कर दंडित करने की मांग की है। कोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 11 जनवरी की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
प्रतापगढ़ जिले के रायचंदपुर निवासी निशानेबाज वर्तिका सिंह का आरोप है कि 26 दिसंबर को अमेठी के दौरे पर आईं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गौरीगंज स्थित आवास पर मीडिया को गलत बयान देकर उनकी मानहानि की है। कोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 11 जनवरी की तिथि नियत की है। वर्तिका सिंह के अधिवक्ता रोहित तिवारी ने पुलिस पर कोर्ट से गिरफ्तारी करने का आरोप लगाया। इस पर न्यायाधीश पीके जयंत ने पुलिस को फटकार लगाई। इसके बाद कोर्ट परिसर में पुलिस वापस चली गई।
विज्ञापन
धोखाधड़ी मामले में क्षेत्राधिकार पर हुई सुनवाई
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, उनके निजी सचिव समेत तीन के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह की ओर से मुकदमा दर्ज कराने के लिए दी गई अर्जी पर शनिवार को स्पेशल जज एमपी-एमएलए पीके जयंत की कोर्ट में क्षेत्राधिकार पर सुनवाई हुई। वर्तिका की ओर से अधिवक्ता रोहित तिवारी व राजेश तिवारी ने दलीलें पेश की।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री व उनके निजी सचिव विजय गुप्त के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने बताया कि सुनवाई पूरी नहीं होने पर कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 11 जनवरी की तिथि नियत कर दी है। 23 दिसंबर 2020 को स्पेशल जज एमपी-एमएलए पीके जयंत की कोर्ट में केस दर्ज कराने के लिए अर्जी दी गई थी। अर्जी में वर्तिका ने केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी, उनके निजी सचिव विजय गुप्ता व सह आरोपी डॉ. रजनीश सिंह पर राष्ट्रीय महिला आयोग का सदस्य बनाने के नाम पर 25 लाख रुपये की मांग करने का आरोप लगाया था।